Placeholder canvas

बड़ी खबर: महेंद्र सिंह धोनी ने किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, लेकिन खेलते रहेंगे IPL

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान इंस्टाग्राम पर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक विडियो जारी करते हुए एक पोस्ट लिखा कि ‘आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद। आज शाम 7:29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए।’ वहीं महेंद्र सिंह धोनी के इस ऐलान के बाद अब वो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नहीं खलेंगे। वो सिर्फ अब आईपीएल ही खलेंगे।

dhoni 1

वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान करने के बाद उनके फैन उनके इस पोस्ट पर कई सारी प्रतिकिर्या दे रह हैं साथ ही सोशल मीडिया पर उनके लिए पोस्ट भी लिख रहे हैं।

इससे पहले एमएस धोनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास का ऐलान कर चुके थे। लेकिन वो वनडे और टी-20 में भारतीय क्रिकेट टीम एक मेच खेलते थे। लेकिन अब धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद उनके फैन उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के साथ खेलते हुए नहीं देख पायेंगे।

1 15

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान रह चुके हैं। एमएस धोनी ने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। धोनी ने अब तक 90 टेस्ट मैच खेले हैं। इसके अलावा 350 एकदिवसीय और 98 टी-20 मुकाबलों में उन्होंने भारत का नेतृत्व किया है। टेस्ट मैचों में धोनी ने 6 शतक लगाए हैं तो वहीं वनडे में धोनी के नाम 10 शतक दर्ज हैं।

आपको बता दें, महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपर बल्लेबाजी करते हैं इसी के साथ उनकी अपनी कप्तानी में भारत ने 2011 में दूसरी बार वर्ल्ड कप जीत। इसके अलावा 2007 में धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने टी20 विश्वकप अपने नाम किया था।