Placeholder canvas

IND vs SL: पहले वनडे में बने कुल 15 एतिहासिक रिकाॅर्ड, रोहित शर्मा ने किया कमाल तो विराट कोहली ने रचा इतिहास

IND vs SL: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत की टीम ने पहले वनडे में श्रीलंका की टीम को 67 रन से मात दी। भारत की तरफ से जहां विराट कोहली ने शतक लगाया।

वहीं श्रीलंका के कप्तान दासून शनाका ने भी शतकीय पारी खेली। वह अंत तक नाबाद रहें। वहीं टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट युवा गेंदबाज उमरान मलिक ने लिए। उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए।

भारत और श्रीलंका के बीच पहले वनडे मैच में बने कुल 15 एतिहासिक रिकाॅर्ड

1. उमरान मलिक ने आज भारत के लिए ओडीआई में सबसे तेज डिलीवरी (156 kmp) डाली।

2. विराट कोहली ने ओडीआई में लगातार दूसरा शतक लगाया। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया था।

3. विराट कोहली का ये श्रीलंका के खिलाफ ओडीआई में 9वा शतक था। किसी भी भारतीय द्वारा श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा। आज उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा।

ये भी पढ़ें- IND vs SL: रोहित शर्मा के इस एक फैसले ने रखी टीम इंडिया की जीत की नींव, श्रीलंका को 67 रन से दी करारी मात

4. विराट कोहली ने आज अपना 73वा शतक ठोका।

5. रोहित शर्मा ने ओडीआई क्रिकेट में 9500 रन पूरे कर लिए है। इतने रन तक पहुंचने वाले वो फास्टेस्ट ओपनर है।

6. विराट कोहली ने आज ओडीआई में 12500 रन पूरे किए।

7. ये दसवीं बार था जब विराट कोहली ने ओडीआई में लगातार दो या उससे ज्यादा सेंचुरी लगाई हो।

8. विराट कोहली ने गुवाहाटी में अभी तक तीन मैच खेले है। उन्होंने तीनों मैच में शतक लगाए हैं।

9. दिलशान मधुशंका ने आज ओडीआई में श्रीलंका के लिए डेब्यू किया।

10. उमरान मलिक अभी तक श्रीलंका के भारत के इस दौरे में 10 विकेट ले चुके है।

11. विराट कोहली ने आज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। अब इन दोनों के नाम होम ग्राउंड में ओडीआई में 20 शतक हैं।

12. शुभमन गिल ने पहली 16 पारियों के बाद वनडे में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाए हैं।

13. भारतीय गैर-सलामी बल्लेबाजों द्वारा घरेलू मैदान पर सर्वाधिक वनडे शतक:

20 – विराट कोहली
7 – एमएस धोनी
7 – युवराज सिंह
6 – राहुल द्रविड़

14. रोहित शर्मा ने 2021 के बाद ओडीआई में अपना हाईएस्ट स्कोर दर्ज किया हैं।

15. श्रीलंका के कैप्टन शनाका ने आज केवल 88 गेंदों पर108 रन की पारी खेली।

ये भी पढ़ें- 18 महीने से टीम इंडिया से दूर, अब रणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शाॅ का गरजा बल्ला, दोहरा शतक ठोक लूट ली महफिल