Placeholder canvas

लॉकडाउन: दुबई और आबूधाबी से दो स्पेशल फ्लाइट के जरिये 371 इंडोनेशियाई नागरिकों की हुई वतन वापसी

कोरोना वायरस की वजह से सभी देशों में लॉकडाउन लगाया गया है। इस लॉकडाउन की वजह से सभी यात्रा भी बंद कर दी गयी है। जिसकी वजह से कई लोग दूसरे देशों में फंस गए हैं, वहीं इस बीच दो स्पेशल फ्लाइट के जरिये दुबई और अबू धाबी से 371 इंडोनेशियाई लोगों बाहर निकाला गया है।

दरअसल, अबू धाबी में 167 इंडोनेशियाई नागरिक किसी ने किसी कारणों से यहां फंसे हुए थे। वहीं 204 क्रूज़ शिप क्रू मेंबर्स दुबई और अबू धाबी में फंसे हुए थे। वहीं इन सभी 371 लोगों को दो स्पेशल फ्लाइट के जरिये वापस भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार चार क्रूज़ जहाजों के क्रू मेंबर्स दुबई और अबू धाबी में डॉक किया गया था। जबकि सेवन सीज़ वोयेजर, नॉर्वेजियन जेड और नौटिका क्रूज जहाज पिछले महीने की शुरुआत और मध्य के बाद से दुबई में थे, आज़मारा क्वेस्ट मार्च के मध्य में अबू धाबी पहुंचा। वहीं कोविद -19 के कारण यात्रा पर लगाए गए प्रतिबंध की वजह से ये सभी लोग दुबई और अबू धाबी के पोर्ट पर फंसे हुए थे।
amere

इन सभी लोगों के लिए दुबई और अबू धाबी में स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा मुफ्त में कोविद -19 टेस्ट किया गया। वहीं जब टेस्ट नेगेटिव आने के बाद सभी लोगों को फ्लाइट के जरिये घर वापस उनके देश भेज दिया गया।
वहीं यूएई में इंडोनेशिया के राजदूत हुसैन बागिस ने यूएई सरकार और स्थानीय अधिकारियों के समर्थन के लिए धन्यवाद किया, जिसमें पुलिस, बंदरगाह, स्वास्थ्य विभाग और विदेश मंत्रालय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय के अधिकारी शामिल हैं।

आपको बता दें, दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही 22 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया है जिसकी वजह से कई लोगों की वतन वापसी नहीं हो पा रही है।