Placeholder canvas

क्रिकेट और बॉलीवुड की वो 5 जोड़ियां जिनके प्यार के चर्चे तो खूब हुए, लेकिन मिलन नहीं हो सका

मौजूदा दौर में भारत के लिहाज से लाइमलाइट में रहने वाले 2 बड़े वर्ग हैं एक तो बॉलीवुड और दूसरा क्रिकेट। इन दोनों प्रोफेशन पर लोगों की निगाहें जमी रहती हैं। पिछले समय में देखा गया है इन दोनों जगत के दिग्गजों के बीच में नज़दीकियां बड़ी थी।

बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के दो जिगर जब आपस में मिले इस लिस्ट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का भी नाम शामिल है। दोनों के बीच काफी दिनों तक रिलेशनशिप रही जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। मगर इनके अलावा भी कुछ ऐसी जोड़ियां थी जिनका रिश्ता अंजाम तक नहीं पहुंच पाया। आइए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं वो कौन से दिग्गज हैं जिनका रिश्ता चर्चा में रहा में रहे मगर शादी नहीं की है।

5-अमृता सिंह-रवि शास्त्री

ravi shastri aur amrita

बीते जमाने की मशहूर हीरोइन अमृता राव और क्रिकेटर रवि शास्त्री का रिश्ता काफी दिनों तक अफवाहों में रहा था। दोनों ने ऑन कैमरा भी अपने रिश्ते के बारे में कबूला था। टीम इंडिया के कोच पद से इस्तीफा देने वाले रवि शास्त्री अपने जमाने में लड़कियों के बीच काफी फेमस हुआ करते थे।

दूसरी तरफ वह अपने खेल से लोगों के दिल में आसानी से जगह बना लेते थे। मगर साल दो 1990 में रवि शास्त्री ने ऋतु सिंह से शादी रचा ली। इसके बाद ममता सिंह और रवि शास्त्री के बीच रहे रिश्ते पर विराम लग गया। दूसरी तरफ अमृता सिंह ने भी बॉलीवुड के नवाब यानी कि सैफ अली खान से शादी कर ली थी।

4-युवराज सिंह- किम शर्मा

yuvi and kim

12 दिसंबर को अपना बर्थडे मनाने वाले भारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह का नाम काई हीरोइंस के साथ जुड़ चुका है। ऐसे में किम शर्मा के साथ भी युवराज सिंह काफी वक्त बिता चुके हैं। मगर इन दोनों ने कभी भी इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। अभिनेत्री किम शर्मा शादी के बाद केन्या में सेटल हो गई है। जबकि युवराज सिंह भी हेजल कीच के साथ घर बसा चुके हैं।

3-जहीर खान-ईशा शेरवानी

jaheer aur saga..

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान और ईशा शेरवानी के साथ सालों तक एक दूसरे के साथ रिश्ते में रह चुके हैं। मगर यह बात जगजाहिर है कि जहीर खान ने बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे के साथ शादी रचाई है।

2-दीपिका पादुकोण- युवराज सिंह

yuvi and deepika

युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रह चुके हैं और दीपिका पादुकोण वर्तमान में बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में शुमार है इस बात में कोई दो राय नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार युवराज सिंह का किम शर्मा से ब्रेकअप होने के बाद उन्होंने दीपिका पादुकोण डेट करना स्टार्ट कर दिया था। इन दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। मगर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह से शादी कर ली तो उसके बाद युवराज सिंह ने भी हेजल कीच का हाथ थामने का फैसला किया था।

1-श्रीसंत-रिया सेन

srisant and riya

श्रीसंत क्रिकेट जगत का एक ऐसा नाम जो अपने खेल से ज्यादा विवादों के चलते सुर्खियों में रहा। एक समय श्रीसंत और रिया सिंह का नाम भी मीडिया में चर्चा का केंद्र रहा था। मगर इन दोनों ने इस रिश्ते को हमेशा दोस्ती का ही नाम दिया है। फिलहाल श्रीसंत स्पाट फिक्सिंग के आरोपों से बरी हो चुके हैं। और बोर्ड द्वारा लगाया प्रतिबंध भी समाप्त हो गया है।

ये भी पढ़ें- ये रहे दुनिया के सबसे वजनी 5 क्रिकेटर, एक रोबिन उथप्पा का कैच पकड़ने के बाद हो गया था मशहूर