Placeholder canvas

5 बल्लेबाज जो रोहित शर्मा के सर्वोच्च व्यक्तिगत वनडे स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ने का रखते है दमखम

कुछ ही क्रिकेटर हैं जिन्होंने एक दिवसीय मैच में दोहरे शतक बनाये है। ऐसा करने वाले एक बल्लेबाज है रोहित शर्मा जिन्होंने  अपनी पारी में 33 चौके और 9 छक्के लागये थे और 264 का विशाल स्कोर खड़ा किया था जो की अभी तक एक दिवसीय मैच में सबसे बड़ा स्कोर है।

ऐसे क्रिकेटर्स जो तोड़ सकते है रोहित का रिकॉर्ड

मार्टिन गुप्टिल

10jtgd18 martin

मार्टिन गप्टिल का जन्म 30 सितंबर 1986 को ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में हुआ था। वह दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज है।गुप्टिल की बल्लेबाजी की एक प्रमुख विशेषता उनके स्ट्रोकप्ले की लय है। जब वह लय में होते है, तो तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनरों को भी उन्हें रोकने मुश्किल हो जाता है। उन्होंने न्यूज़ीलैंड के लिए कई मैच विनिंग पारी खेली हैं। अभी तक उन्होंने न्यूज़ीलैंड के लिए कुल 186 एकदिवसीय मैच खेले है। जिसमें उन्होंने 42 के औसत से 6926 रन बनाए है। इसमें उन्होंने कुल 16 शतक और 37 अर्धशतक बनाये है।

मार्टिन ने 2015 विश्व कप में 237 रन की पारी खेली थी। रोहित शर्मा के बाद वह एकदिवसीय क्रिकेट में हाईएस्ट स्कोरर है। जिस तरह से वह इस समय क्रिकेट खेल रहे है उस तरह से ये कहना गलत नहीं होगा कि वह रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ सकते है।

जोस बटलर

jos buttler fifty 1542102260

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेवाजी, जोसेफ बटलर ने पहली बार तब सुर्खियां बटोरीं थी, जब 19 साल की उम्र में, वह समरसेट टीम का हिस्सा बने थे। तब उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया था। उसी वर्ष उन्हें यंग विजडन स्कूल क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था।

जोस बटलर ने इंग्लैंड की तरफ से 148 एकदिवसीय मैचों में करीब 39 की औसत से 3872 रन बनाए है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 118 से ऊपर का रहा है। जब वह फॉर्म में होते है तो मैदान के चारों तरफ शॉट लगाने की क्षमता रखते है। इंग्लैंड की तरफ से ओपनिंग करने में और फॉर्म में होने पर वह जरूर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने का दमखम रखते है।

ये भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर ने बढ़ाई कप्तान की मुश्किल, विराट कोहली लौटे तो कौन होगा प्लेइंग XI से बाहर?

डेविड वार्नर

20211127 184219

न्यू साउथ वेल्स के एक विनाशकारी, बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज, डेविड वार्नर 132 वर्षों में प्रथम श्रेणी का खेल खेले बिना राष्ट्रीय टीम में आने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर थे। एक उत्कृष्ट क्षेत्ररक्षक और एक दमदार बल्लेबाज, 2005-06 सीज़न में अग्रणी रन-स्कोरर थे जब ऑस्ट्रेलिया अंडर -19 ने भारत का दौरा किया था। तब से लेकर आजतक उनका बल्लेबाजी का अंदाज वैसा ही बेखौफ रहा है।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले 128 ODI मैच में 45 की ऊपर की औसत से 5455 रन बनाए है।एक दिवसीय मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 179 है। रिटायर होने से पहले उनकी नज़र रोहित के रिकॉर्ड पर होगी।

क्विंटन डी कॉक

20211127 184544 1

क्विंटन डी कॉक कितने बेहतरीन बल्लेबाज है ये हर कोई आईपीएल में देख ही चुका है। वह गेंद को बहुत अच्छे तरीके से मारने की काबिलियत रखते हैं। साथ ही वह जोखिम भी नहीं लेते। एक दिवसीय मैच में उनकी 45 की शानदार औसत और 95 से ऊपर की स्ट्राइक रेट हैं। उन्होंने 124 मैचों में 5355 रन बनाये है। जैसे जैसे वह अपनी पारी को आगे ले जाते है उनका स्ट्राइक रेट बढ़ता जाता है। व्हाइट गेंद वाले मैचों में वह भी रोहित के रिकॉर्ड को तोड़ने का माद्दा रखते है। एकदिवसीय मैच में उनका अभी सर्वाधिक स्कोर 178 है।

फखर जमान

907923 9866186 Fakhar Zaman AFP updates

फखर जमान ने 2018 में एकदिवसीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। अपनी पहली ही सीरीज में उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किये। वह एकदिवसीय मैच में दोहरा शतक लगाने वाले पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज बने। 5 मैचों वाली इस सीरीज में फखर ने 500 से अधिक रन बनाए। 53 मैचों में  उन्होंने 47 की औसत से 2325 रन बनाये है। फखर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर एकदिवसीय मैच में 210 का है। वह भी रोहित के स्कोर के काफी करीब आये थे। अभी उनके द्वारा बहुत क्रिकेट खेला जाना बाकी है। रोहित के रिकॉर्ड को उनसे भी खतरा है।

ये भी पढ़ें-  क्रिकेट में अजीबोगरीब एक्शन से गेंदबाजी करने वाले 5 खिलाड़ी, नंबर-4 का सबसे अलग