Placeholder canvas

IPL 2022: इन 11 खिलाड़ियों पर लगा था कुल 100 करोड़ से भी ज्यादा का दांव, पूरे सीजन नहीं कर पाए कोई कमाल

IPL 2022 में कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। वहीं कई ऐसे भी खिलाड़ी रहें जिन्हें करोड़ों रुपए में खरीदा गया, लेकिन उनका प्रदर्शन एकदम निराशाजनक रहा।

ऐसे में आज हम आपको 11 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आईपीएल में 100 करोड़ से भी ऊपर की राशि में खरीदा गया था। पर इन्होंने अपनी टीम के लिए कुछ खास नहीं किया।

1. रोहित शर्मा

images 4 6

मुंबई इंडियंस के लिए ये सीजन अब तक का उनका सबसे खराब सीजन रहा वह इस सीजन में आखिरी स्थान पर रहें। बात यहीं नहीं खत्म हुई टीम के कप्तान रोहित शर्मा जिनको 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया था। इस सीजन में पूरी तरह से फ्लॉप रहें। ऐसा पहली बार हुआ जब रोहित एक आईपीएल सीजन में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए। रोहित ने इस आईपीएल में सिर्फ 268 रन बनाए।

2. विराट कोहली

images 5 13

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली का भी फ्लॉप प्रदर्शन जारी रहा। उन्होंने इस सीजन में केवल 115 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनके बल्ले से कुल 341 रन आए। टीम को क्वालीफायर में भी उनसे काफी उम्मीद थी पर वो हर बार की तरह प्ले ऑफ में रन बनाने से वंचित रहें। कोहली को 15 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया था।

3. केन विलियमसन

images 6 11

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन जिनके ऊपर टीम ने 14 करोड़ रुपए का दांव खेला था। इस आईपीएल में उनका सबसे निराशाजनक प्रदर्शन रहा। विलियमसन ने इस टी 20 लीग में 100 के भी कम की स्ट्राइक रेट से केवल 216 रन बनाए।

4. मयंक अग्रवाल

images 7 8

एक और कैप्टन जो इस आईपीएल सीजन में कुछ भी कमाल नहीं कर पाए वह थे पहली बार कैप्टन बने पंजाब किंग्स के मयंक अग्रवाल, मयंक को 12 करोड़ की बड़ी राशि देकर रिटेन किया गया था। वह इस आईपीएल में 200 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। उन्होंने केवल 196 रन बनाए। उनका औसत 17 से भी काम का रहा।

5. वेंकटेश अय्यर

images 8 9

कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा वेंकटेश को नीलामी से पहले ही रिटेन कर लिया गया था। उन्होंने 8 करोड़ की राशि में टीम में बनाए रखा था। वेंकटेश एक ऑल राउंडर है पर वह इस आईपीएल में हर छेत्र में फेल रहें। उन्होंने केवल 107 की स्ट्राइक रेट से 182 रन बनाए। जबकि पूरे आईपीएल में केवल 4 ओवर फेंके और एक भी विकेट नहीं लिया।

6. रविंद्र जडेजा

download 8

इस आईपीएल की शुरुआत में जडेजा को सीएसके का कप्तान बनाया गया था। इतना ही नहीं उन्हें धोनी से भी बड़ी रकम 16 करोड़ देकर रिटेन किया गया था। जडेजा के लिए ये शायद उनके कैरियर का सबसे खराब सीजन रहा होगा। जहां पहले उन्होंने कप्तानी छोड़ी, उसके बाद इंजर्ड हुए। जडेजा ने केवल 10 इनिंग्स में 11 बाउंड्री मारी। उन्होंने 150 से भी कम केवल 116 रन बनाए।

7. केरोन पोलार्ड

download 1 2

मुंबई इंडियंस ने युवाओं के बदले इस अनुभवी खिलाड़ी को रिटेन करना सही समझा था। शायद ये ही उनके खिलाफ गया जहां उन्होंने हार्दिक पांड्या को रिलीज करके केरोन के उपर भरोसा जताया। पोलार्ड को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया था। पर पोलार्ड पूरे सीजन में ऑफ बीट नज़र आए। बेहतरीन स्ट्राइक रेट से खेलने वाले इस खिलाड़ी ने इस सीजन में केवल 107 की स्ट्राइक रेट से बनाए। उनका हाईएस्ट स्कोर 25 रहा।

8. मैथ्यू वेड

download 2 2

वैसे तो गुजरात टाइटंस ने इस साल का खिताब जीता। उनके लगभग सभी खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। पर ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू वेड एकदम फ्लॉप रहें। वेड को 2.4 करोड़ में खरीदा गया था। उन्होंने इस सीजन में 10 मैच में केवल 157 रन बनाए।

9. पैट कमिंस

images 11 6

कमिंस ने जब इस साल के आईपीएल में अपने खेल की शुरुआत की थी तो उन्होंने बल्ले से कमाल कर इस सीजन ही नहीं बल्कि आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक लगाया था। उन्होंने केवल 14 गेंदों में ये अर्धशतक लगाया था। पर इसके बाद उनका प्रदर्शन एकदम निराशाजनक रहा। उनको कोलकाता ने 7.25 करोड़ रुपए में अपने टीम का हिस्सा बनाया था। उन्होंने 5 मैच में केवल 7 विकेट लिए साथ ही केवल 63 रन बनाए।

10. मोहम्मद सिराज

images 9 9

आरसीबी के इस गेंदबाज के लिए ये सीजन भूलने वाला रहा। इस तेज गेंदबाज को 7 करोड़ रुपए में रिटेन किया गया था। सिराज पूरे आईपीएल में केवल 9 विकेट हासिल कर पाए। साथ ही उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ, वह एक ही आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा 31 छक्के खाने वाले खिलाड़ी बने।

11. वरुण चक्रवत्ती

images 10 4

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मिस्ट्री स्पिनर को रिटेन किया था। पिछले सीजन के प्रदर्शन के कारण उन्हें भारतीय टी 20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में भी जगह मिली थी। इस आईपीएल में उसके विपरीत उन्होंने जहां 9 के भी ज्यादा औसत से रन दिए वहीं 11 मैच में केवल 6 विकेट चटका पाए।

ये भी पढ़ें- IPL 2022: हार्दिक की बेहतरीन कप्तानी, कोच नेहरा का प्लान, इन 5 वजह से गुजरात टाइटंस बनी चैंपियन