Placeholder canvas

इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में छोड़ डांसर बने फिर दिखाया एक्टिंग में अपना जादू, अब दुनिया को अलविदा कह गए सुशांत सिंह राजपूत

New Delhi: बॉलीवुड के फेमस एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आज अपने घर में खुद की जान ले ली। मुंबई के बांद्रा में स्थित उनके घर में उनकी ला’श को फंखे में लटका हुआ देख कर उनके नौकर ने पुलिस को फोन किया। जिसके बाद से सुशांत के मौ’त की खबर जंगल में लगी आग की तरह तेजी से मीडिया और सोशल मीडिया पर फैल गई।

इस खबर पर पहले तो किसी को यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब खबर पुख्ता हो गई तो सभी के मन में सिर्फ एक ही सवाल था आखिर क्यों, सुशांत ने अपने जिंदगी के लिए ऐसा कदम क्यो उठाया। वहीं पश्चिमी एरिया के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनोज शर्मा ने बताया ” सुशांत ने बांद्रा में अपने घर पर खुदखुशी की हैं, और इस समय उनकी टीम वहीं पर है।”

2 1

सुशांत मल्टी टैलेंटेड रिच पर्सन थे, सुशांत ने अपनी स्कूल की पढ़ाई पटना सेंट कैरेंस हाई स्कूल से की थी। फिर उन्होंने दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से अपनी 12TH की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद सुशांत ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिल में इंजीनियरिंग दाखिला लिया। लेकिन सुशांत ने अपना करियर के लिए इंजीनियरिंग ना चुनते हुए अपनी पढ़ाई को बीच में छोड़ कर अपने सपनों पूरा करने के लिए मुबंई पहुंचे।

यहां मुंबई में सुशांत ने एक डांस ग्रुप के साथ डांस परफॉर्म किया। इस डांस ग्रुप को फेमस कोरियोग्राफर ऐश्र्ले लोबों ने ट्रेनिंग दी थी। इसके अलावा सुशांत ने पॉपुलर कोरियोग्राफर श्यामक डावर से भी डांस सीखा है। सुशांत ने मुबंई में अपने करियर की शुरूआत बैकअप डांसर के तौर पर की थी। इसके साथ ही 2006 में दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी डांस परफॉर्म किया था। डांसिंग के बाद सुशांत ने एक्टिंग सीखने के लिए थिएटर भी ज्यॉइन किया। जिसके बाद सुशांत ने टीवी शो के लिए ऑडिशन दिया। जिसमें वो अपने अच्छे लुक और एक्टिंग की वजह से सिलेक्ट हो गए। फिर यहीं से सुशांत के करियर ने अपना पिक पकड़ा और वो फिर कभी पिछे मुड़कर नहीं देखें।