Placeholder canvas

दीपक चाहर ने बदला लेने के बाद आंखों से गुप्टिल को दिया करारा जवाब, लोग बोले- भारतीयों से पंगा मत लो

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत ने कीवियों को 5 विकेट से धूल चटा दी। टीम इंडिया के नए कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले न्यूजीलैंड की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 164 रन बनाए। जिसे भारतीय टीम ने 2 गेंद शेष रहते 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

न्यूजीलैंड और इंडिया के बीच यह पहला मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। विश्वकप की असफलताओं को भुलाकर टीम इंडिया ने इस मुकाबले में नई शुरुआत की। टीम इंडिया ने हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में वेंकटेश अय्यर को T20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने का मौका दिया।

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की 18 वीं पारी के दौरान एक वाकया हुआ जिसे देखकर भारतीय फैंस दीपक चाहर की तारीफ कर रहे हैं। दरअसल मार्टिन गुप्टिल को आउट करने के बाद दीपक चाहर ने आंखों से उन्हें पवेलियन लौटने का इशारा किया। इसके पहले मार्टिन गप्टिल दीपक चाहर को छक्का जड़ चुके थे।

चाहर ने गुप्टिल को दिया उन्हीं की भाषा में जवाब

न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल 18वीं और की पहली गेंद को बाउंड्री बार भेज चुके थे छक्का जड़ने के बाद वह काफी देर तक गेंदबाज दीपक चाहर तक देखते रहे थे इसके बाद भारतीय गेंदबाज दीपक चाहर ने अपनी अगली ही फुल लेंथ की गेंद पर गप्टिल को आउट कर दिया और उन्हें उन्हीं के अंदाज में घूरते हुए जवाब दिया सोशल मीडिया पर इन दोनों खिलाड़ियों की तस्वीरों को खूब शेयर किया जा रहा है और सोशल मीडिया यूजर अपनी प्रतिक्रियाएं भी इन तस्वीरों पर दे रहे हैं।

मार्टिन गुप्टिल ने लगाया T20 करियर का 19वां अर्ध शतक

champ man kivi

कीवी ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक 70 रनों की जबरदस्त पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 42 गेंदों का सामना किया इस पारी में मार्टिन गुप्टिल ने 4 छक्के और 3 चौके भी लगाए। मार्टिन गप्टिल के लिए खास बात इस मुकाबले में यह रही कि उन्होंने अपना 19वां टी20 अर्धशतक पूरा कर लिया। उनकी शानदार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम 164 रन बनाने में कामयाब हो गई।

ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा- राहुल द्रविड़ की जोड़ी टीम इंडिया के लिए कोहली-शास्त्री से बेहतर क्यों? ये रही 3 वजह

न्यूजीलैंड द्वारा मिले 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के हाथों हाल ही में वर्ल्ड कप में मिली गम देने वाली हार का बदला भी चुकता कर लिया। भारत के लिहाज से बात करें तो इंडिया ने अपने घरेलू मैदान पर लगातार 9 T20 इंटरनेशनल मुकाबले जीत लिए हैं