Placeholder canvas

अहमदाबाद में आज रात से लगेगा 57 घंटे का कर्फ्यू, जानें क्या हैं नए नियम

भारत के सभी राज्यों में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं इस बीच भारत के राज्य गुजरात की राजधानी अहमदाबाद शहर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए और इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए यहां की सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।

दरअसल, भारत के राज्य गुजरात अहमदाबाद शहर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए शुक्रवार से 57 घंटे का सप्ताहांत कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है।

वहीं इस फैसले को लेकर सीएम विजय रुपाणी ने कहा कि फिलहाल टोटल लॉकडाउन लगाने का कोई इरादा नहीं है। लेकिन संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए शुक्रवार से 57 घंटे का सप्ताहांत कर्फ्यू लगेगा। इसी के साथ गुजरात सरकार ने राज्य में 23 नवंबर से माध्यमिक स्कूल और कॉलेज खोलने के अपने फैसले पर रोक लगा दी है।

वहीं अधिकारियों ने कहा कि अहमदाबाद शहर में शुक्रवार (20 नवंबर) रात नौ बजे से कर्फ्यू शुरू होगा, जो सोमवार (23) सुबह छह बजे तक जारी रहेगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि इस ‘पूर्ण कर्फ्यू’ के दौरान केवल दूध और दवा की दुकानें ही खुली रहेंगी।

गुजरात सरकार ने विशेष कार्याधिकारी गुप्ता ने शाम को घोषणा करी कि शुक्रवार (20 नवंबर) से अगले आदेश तक रोजाना रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा। हालांकि इसके कुछ घंटों बाद ही गुप्ता ने कहा कि शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक ‘पूर्ण कर्फ्यू’ लागू होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि रात्रि कर्फ्यू शहर में सोमवार रात नौ बजे से प्रभावी होगा।

आपको बता दें, गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 1,340 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या गुरुवार को बढ़कर 1,92,982 हो गयी। वहीं बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए और इस वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए ये बड़ा फैसला लिया गया है।