Placeholder canvas

आकाश चोपड़ा ने की भविष्यवाणी, बताया मुंंबई और राजस्थान में कौन सी टीम जीत सकती है मुकाबला

IPL 2021 में आज की टक्कर राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हो रही है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने वाले ये दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला दोनों टीमों के बीच करो या मरो जैसा है। आज के मुकाबले में जो भी टीम हारेगी वो खुद के लिए मुश्किलें बढ़ाती दिखेगी, हालांकि इसके पहले आकाश चोपड़ा ने बड़ी भविष्यवाणी की है।

भारत के पूर्व क्रिकेट और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने आज होने वाले मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को विजेता आंका है। आकाश चोपड़ा ने कहा आज का मुकाबला मुंबई जीतेगी। ये इस सीजन दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले हुई भिड़ंत में भी बाजी मुंबई इंडियंस के नाम रही थी।

1 12

आकाश चोपड़ा ने राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में मुंबई की टीम को विजेता तब आंका है, जब उसने अपने पिछले 5 मुकाबलों में से 4 मैच गंवाए हैं। आकाश चोपड़ा ने मैच का विजेता बताने के अलावा दो और भविष्यवाणियां की। उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर, आज के मैच का सबसे इकॉनोमिकल बॉलर जसप्रीत बुमराह को आंका है। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि आज दोनों टीमों के कप्तान कितने कितने रन बनाने वाले हैं। आकाश चोपड़ा के मुताबिक रोहित शर्मा और संजू सैमसन दोनों आज 60 या उससे ज्यादा रन बना सकते हैं।

गौरतलब है कि मुंबई और राजस्थान में जो भी टीम आज का मैच हारेगी वो टूर्नामेंट से बाहर तो नहीं होगी, लेकिन प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल हो जाएगी।

अगर प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस को जगह बनान है तो बाकी दो मैच राजस्थान और हैदराबाद के खिलाफ हैं और चौथे स्थान में पहुंचने के लिए मुंबई को ये दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ का टिकट मिलना राजस्थान और कोलकाता के मुकाबले पर भी निर्भर करता है। सबसे पहले मंगलवार को मुंबई को राजस्थान को हराना होगा।

ipl 2020

इसके बाद उसे उम्मीद करनी होगी कि राजस्थान की टीम अपने अगले मैच में कोलकाता के खिलाफ जीत जाए। इस तरह से मुंबई की टीम बिना रन रेट के झंझट में पड़कर प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई कर सकती है। अगर अंत में रन रेट पर ही बात आती है तो मुंबई (-0.453) के हालात इतने बेहतर नजर नहीं आते हैं।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपरकिंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेऑफ में पहुंच गयी है। इसी के साथ चौथे नंबर के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच बड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इसी के साथ पंजाब किंग्स का प्लेऑफ से बाहर होना लगभग तय हो चुका है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है।