Placeholder canvas

UP के CM योगी आदित्यनाथ से की अक्षय कुमार ने खास मुलाकात, साथ मिलकर की फिल्मी सिटी पर बात

New Delhi: भारत में हिन्दी सिनेमा की शुरूआत के साथ ही मुंबई को ‘मया नगरी ‘ और ‘फिल्मी दुनिया’ के नाम से जाना जाने लगा। लेकिन अब बहुत ही जल्द मुबंई की इस पहचान का काफी बड़ा हिस्सा UP को मिलने वाला है। दरअसल मुंबई के बाद अब फिल्मी दुनिया को बढ़ाने के लिए UP में फिल्म एक बहुत ही बड़ी फिल्म सिटी बनाने की प्लानिंग कर रही है। UP में बनने वाले इस फिल्म के काम शुरूआत हो भी चुकी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ हाल ही में इस फिल्म सिटी बनाने की प्लानिंग पर आगे का काम करने के लिए मंगलवार के दिन मुंबई पहुंचे। यहां पर मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए बॉलीवुड के खिलाड़ी स्टार अक्षय कुमार आए। अक्षय कुमार ने मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तर प्रदेश में बनने वाले फिल्मी सिटी को लेकर काफी बाते की। जिनकी खुलासा अभी नहीं किया गया है।

हालांकि CM योगी और अक्षय कुमार की इस खास मुलाकात की कुछ तस्वीरें सामने आई है। जिसमें CM योगी आदित्यनाथ और अक्षय कुमार को साथ में बात करते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया इन दोनों हस्तियों की तस्वीर को फैंस बहुत ही पसंद कर रहे है।

ोेीूब

खबरों बताया है कि मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की शाम 7:30 बजे मुंबई पहुंचे, इस योगी आदित्यनाथ मुंबई के ओबरॉय होटल में रुके हुए है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक अक्षय भी CM योगी आदित्यनाथ से यहीं पर मिल थे और उनके साथ बैठ कर रात का खाना था।

बताए गए रिपोर्ट के मुताबिक अपनी इस मुंबई दौरे के दूसरे दिन CM योगी आदित्यनाथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज जाएगे। इसके साथ ही वो UP फिल्मी सिटी के कुछ खास इंवेस्टरों से भी मिलेंगे। इन सब के साथ योगी आदित्यनाथ मीडिया के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बात करेंगे।