Placeholder canvas

अंबाती रायडू के भाई ने विजय हजारे ट्राॅफी में बल्ले से मचाया तहलका, 156 रन की पारी खेल ठोका टीम इंडिया का दरवाजा

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले भारत की घरेलू सरजमीं पर विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसी में आने वाले समय में भारतीय टीम स्क्वाड में दिखाई दे सकते हैं।

इसी क्रम में अंबाती रायडू (Ambati raydu) के भाई रोहित रायडू (Rohit Rayudu) ने इस टूर्नामेंट में शानदार शतक लगाकर भविष्य में भारतीय टीम में एंट्री करने के दावों को मजबूती प्रदान की है। अंबाती रायडू के भाई डोमेस्टिक क्रिकेट में हैदराबाद के लिए खेलते हैं। अब उन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार शतक लगाया है। वे मौजूदा समय में बेहतरीन फॉर्म में हैं।

हिमाचल प्रदेश के खिलाफ लगाया दमदार शतक

अंबाती रायडू (Ambati raydu) के भाई रोहित रायडू (Rohit Rayudu) ने विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के एक मुकाबले में हैदराबाद के लिए खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ शतक लगाया है। उन्होंने इस मुकाबले में 144 गेंदों का सामना करते हुए 156 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

रोहित रायडू (Rohit Rayudu) ने अपनी शतकीय पारी में 8 छक्कों के अलावा 12 चौके भी जड़े। आपको बताते चलें कि इससे पहले भी एक मुकाबले में रोहित रायडू 39 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे थे और अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल रहे थे।

ये भी पढ़ें- धोनी की तरह करता है फिनिशिंग, अब टीम इंडिया में एक मौके की तलाश में है ये डोमेस्टिक और IPL स्टार

रोहित रायडू का ऐसा है कैरियर

अंबाती रायडू के भाई रोहित रायडू अब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 10 मुकाबले खेल चुके हैं। इन मुकाबलों में उनके बल्ले से 35 की औसत से 498 रन निकले हैं। दूसरी तरफ उन्होंने अब तक लिस्ट ए के 26 मुकाबले खेले हैं। जिनमें उनके बल्ले से 47 की एवरेज के साथ 1089 रन निकले हैं।

आईपीएल में मिल सकती है मोटी रकम

आपको बताते चलें कि रोहित रायडू के भाई अंबाती रायडू टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के अलावा वह आईपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai super kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) जैसी बड़ी टीमों के खेमे में शामिल रहे हैं।

हालांकि, वे अब क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायरमेंट की घोषणा कर चुके हैं। अंबाती रायडू के संन्यास लेने के बाद उनके भाई रोहित रायडू क्रिकेट के मैदान पर बल्ले से धमाल मचा रहे हैं।

ऐसे में इस बात की पूरी उम्मीद है कि उन्हें आगामी माह में होने वाली आईपीएल की नीलामी में मोटी रकम मिल सकती है। इतना ही नहीं अगर रोहित रायडू का शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन जारी रहा तो आने वाले समय में टीम इंडिया में भी मौका मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, 2 बदलाव संभव; ऐसे हो सकती है प्लेइंग 11