Placeholder canvas

IPL 2022 Auction: अर्जुन तेंदुलकर को दोबारा मुंबई ने खरीदा, एक भी मैच खेले बिना बढ़ गई सैलरी; जानिए कितनी लगी बोली

इंडियन प्रीमियर लीग साल 2022 के मेगा ऑक्शन के अंतिम दिन कई खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात हुई जबकि कुछ खिलाड़ियों पर औसत रुपए खर्च करके टीमों ने उन्हें अपने साथ जोड़ा। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को मुंबई इंडियंस की टीम ने खरीदा है।

इसके लिए मुंबई इंडियंस की टीम ने अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को 30 लाख रुपए की रकम दी है। इस युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी का मेगा ऑक्शन में बेस प्राइस 20 लाख रुपए था।

गौर करने वाली बात यह है कि अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को कुछ समय पहले ही मुंबई की रणजी टीम में शामिल किया गया है। यह युवा खिलाड़ी आईपीएल के 14वें संस्करण में भी मुंबई इंडियंस के खेमे में शामिल था।

2021 के आईपीएल में मुंबई की टीम में शामिल थे Arjun Tendulkar

arjunten2आईपीएल के मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन मुंबई इंडियंस की टीम ने 22 साल के अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) पर बोली लगाई। मुंबई के अलावा इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए गुजरात टाइटंस की टीम भी रेस में शामिल थी लेकिन आखिर में बाजी मुंबई इंडियंस के हाथ लगी।

ऐसे में एक बार फिर अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हो गए। साल 2021 के आईपीएल के दौरान भी अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) मुंबई की टीम से जुड़े थे और साल 2020 के आईपीएल में यह युवा खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के साथ यूएई टूर पर भी गया था।

इस साल रणजी ट्रॉफी खेल सकते हैं अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar)

arjunten3yअर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) अब तक मुंबई स्टेट टीम के लिए दो मुकाबले खेल चुके हैं। अब ऐसा माना जा रहा है कि रणजी सीजन में अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू कर सकते हैं। मुंबई इंडियंस ने साल 2022 की मेगा नीलामी में अर्जुन तेंदुलकर सहित कई अन्य खिलाड़ियों पर भी दांव खेला है।

5 बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियन की टीम ने अब तक के आईपीएल इतिहास में पहली बार ऑक्शन में किसी एक प्लेयर पर 10 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च की है। आईपीएल नीलामी के पहले दिन मुंबई इंडियंस की टीम ने ईशान किशन को 15.25 करोड़ में खरीदा था।

पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले ईशान किशन को मेगा ऑक्शन से पहले इस फ्रेंचाइजी ने रिलीज करने का फैसला किया था। लेकिन एक बार फिर बड़ी रात देखकर ईशान किशन को खरीद लिया है।

ये भी पढ़ें- IPL Auction: लखनऊ सुपरजाइंट्स ने पूरा किया स्क्वायड, जानिए किन खिलाड़ियों को नीलामी में खरीदा; देखें लिस्ट