Placeholder canvas

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में आर अश्निन ने किया कमाल, एक ही ओवर में चटकाए दो विकेट

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की तरफ से वैंकटेश अपने डेब्यू मैच में खेलेंगे जबकि श्रेयस अय्यर हाल ही में टी 20 विश्व कप से बाहर होने के बाद वापस आ गए हैं। आर अश्निन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर और मोहम्मद सिराज ने भी प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई।

न्यूजीलैंड के लिए मार्क चैपमैन, टॉड एस्टल, रचिन रवींद्र और लॉकी फुर्गेसों को खेलने का मौका मिला है जबकि जेम्स नीशम, केन विलियमसन, ईश सोढ़ी और एडम मिल्ने और आराम दिया गया है।

भुवनेश्वर ने लिया पहले ओवर में विकेट

1353801924jpg

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 जारी है। शुरुआत में भुवनेश्वर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहले ही ओवर में विकेट निकाला। उन्होंने शानदार गेंद डालते हुए सेमीफइनल के स्टार न्यूज़ीलैंड के मिचेल को क्लीन बोल्ड किया। उसके बाद न्यूज़ीलैंड ने काफी सधा हुआ खेल खेला। मार्टिन गुप्टिल और चैपमैन ने 109 रन की साझीदारी की।

अश्विन ने एक ओवर में दो विकेट लेकर खेल में वापसी करवाई

AFP9RU6GNjpg

उसके बाद रोहित ने 13वे ओवर में रोहित ने अश्विन को गेंद थमाई। चैपमैन ने पहली गेंद को कवर के ऊपर से चौका लगाया। लेकिन अगली गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए! ऐश की फ्लाइट से कीवी बल्लेबाज मात खा गए। आउट होने से पहले चैपमैन ने 50 गेंदों में 63 रन बनाए।

13.5  गेंद में उन्होंने फिलिप्स को भी चलता किया। ऐश की शानदार गेंद से फिलिप्स एलबीडब्ल्यू आउट हुए। उन्होंने तुरंत रिव्यु लिया। पर अंपायर कॉल के चलते उन्हें आउट दिया गया। फिलिप्स बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। अश्विन ने अपने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए।

भारत को 165 का लक्ष्य

guptil vs ind

न्यूज़ीलैंड ने भारत को 165 रन का लक्ष्य दिया। न्यूज़ीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान में 164 रन बनाए। मार्क चैपमैन और मार्टिन गुप्टिल ने अर्धशतक लागये। भारत की तरफ से अश्विन और भुवनेश्वर कुमार ने दो -दो जबकि सिराज और चाहर ने एक एक विकेट लिए।

ये भी पढ़ें- मार्टिन गप्टिल और मार्क चैपमन ने जड़ा पचासा, न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा 165 रनों का लक्ष्य