Placeholder canvas

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, Tik Tok, हैलो समेत 59 चाइनीज ऐप पर लगाया बैन

जहां एक तरफ चीन से फैले कोरोना वायरस से दुनियाभर के देश परेशान है। वहीं दूसरी तरफ भारत-चीन के बीच बॉर्डर पर तनाव बना हुआ है। इसी तनाव के बीच मोदी सरकार ने चीन को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है।

दरअसल, मोदी सरकार ने 59 चाइनीज ऐप पर रोक लगाने का फैसला लिया है। सरकार ने ये फैसला भारत-चीन के बीच बॉर्डर पर हुए तनाव के बीच लिया है। वहीं सरकार द्वारा बैन किए 59 चीनी एप्स में टिकटॉक, पबजी, यूसी ब्राउजर, शेयर इट, हैलो, लाइक, कैम स्कैनर, शीन क्वाई, बायडू मैप, केवाई, डीयू बैटरी स्कैनर आदि शामिल हैं। वहीं इसमें सबसे फेमस ऐप टिकटॉक है। बता दें, इसमें से कई ऐप ऐसे हैं जो हर मोबाइल में आपको आसानी से मिल जाएंगे।

1

जानकारी के अनुसार, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने इन सभी चाइनीज ऐप लिस्ट बनाकर केंद्र सरकार से अपील की थी इनको बैन किया जाए या फिर लोगों को कहा जाए कि इनको तुरंत अपने मोबाइल से हटा दें। कहा जा रहा था कि इन ऐप का इस्तेमाल करने से चीन भारतीय डेटा हैक कर सकता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को इस मामले में  कई शिकायतें मिल रही थी। ये ऐप्स भारतीय संप्रुभता, सुरक्षा और अखंडता पर घातक हमला कर रहे थे। चीन इन ऐप्स के सहारे भारतीय डेटा के साथ छेड़छाड़ कर सकता था। जिसके लेकर भारतीय खुफिया एजेंसियों ने सरकार को अलर्ट भी किया था। इसके बाद सरकार ने अपने स्तर पर इन ऐप्स की जानकारी ली और अब इस ऐप्स को बैन करने का फैसला किया।

आपको बता दें, इस समय भारत और चीन के बीच बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों ही देशों की सेनाएं आमने-सामने डटी हुई हैं। इसी बीच भारत ने ये बड़ा कदम उठकर चीन को ये सन्देश दिया है कि भारत अब किसी के आगे नहीं झुकेगा।