Placeholder canvas

भारत ने International Flight पर एक बार फिर लगाया गया प्रतिबंध, 31 अगस्त तक शेड्यूल्ड फ्लाइट्स रद्द

भारत ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया था। वहीं इस लॉकडाउन के दौरान अन्तराष्ट्रीय उड़ानों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। वहीं DGCA ने अन्तराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध को 31 जुलाई तक जारी रखा था, हालांकि अब एक बार फिर अर्न्तराष्ट्रीय उड़ानों पर लगाए गए प्रतिबंध को एक बार फिर बढ़ा दिया गया है।

दरअसल, भारत देश में लॉकडाउन खुलने की प्रक्रिया अनलॉक के हिसाब से की जा रही है और अब भारत देश अनलॉक-3 में प्रवेश करने जा रहा है। वहीं इस अनलॉक-3 में उम्मीद की जा रही थी कि इस अनलॉक-3 अन्तराष्ट्रीय उड़ाने शुरू की जा सकते हैं लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए शुक्रवार  को DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशक) ने एक बड़ी घोषणा की है। DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशक) ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि इंटरनेशनल कमर्शियल पैसेंजर उड़ानें 31 अगस्त तक निलंबित रहेंगी।

इस घोषणा के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने के लिए भारत दूसरे देशों पर निर्भर है। साथ ही उन्हें आशा है कि साल के अंत तक पूरी तरह से घरेलू उड़ानों) को फिर से शुरू किया जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को शुरू करना दूसरे देशों पर भी निर्भर करता है, ताकि दूसरे देश फ्लाइट्स को रिसीव करने के लिए खुले हों।

इससे पहले भारत ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया था। वहीं कोरोना वायरस के कारण 23 मार्च से सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था लेकिन कुछ शर्तों के साथ 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू कर दी।

1 32

साथ ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कार्गो या डीजीसीए से अनुमति प्राप्त फ्लाइटें को ही उड़ने की इजाजत दी। पर इंटरनेशनल कमर्शियल पैसेंजर उड़ानें 31 जुलाई तक रोक जारी रखी गयी थी। वहीं आज इस प्रतिबंध की सीमा खत्म हो रही थी। लेकिन अब DGCA इस प्रतिबंध को एक महीने के लिए और बढ़ा दिया है। जिसके बाद 31 अगस्त तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निलंबित रहेगी।

जानकारी के लिए आपको बता दें, अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक यात्री उड़ानें निलंबित होने की वजह से भारत सरकार विदेश में फंसे लोगों को स्वदेश लाने के लिए वंदे भारत मिशन अभियान चला रही है। केंद्र सरकार ने 6 मई से वंदे भारत मिशन शुरू किया था। जिसके तहत विदेशों से भारतीयों को लाया गया था। एयर इंडिया और दूसरी घरेलू एयरलाइन्स वंदे भारत मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भर रही है और अभी तक मिशन वंदे भारत के जरिया खाड़ी देशों समेत विदेशों से कई हज़ार लोगों को वापस स्वदेश लाया जा चुका है।

air india 2 1

अभी सिर्फ वंदे भारत मिशन के जरिये इंटरनेशनल उड़ाने संचलित की जा रही है लेकिन कमर्शियल पैसेंजर उड़ानें अभी 31 अगस्त तक बंद रहेगी। वहीं इस प्रतिबंध के कारण भारत के लोग और विदेशों के लोग भारतीय एयरलाइन्स के जरिये यात्रा नहीं कर सकते है और देश में प्रवेश नहीं कर सकते हैं। ऐसा करना देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकना है।

आपको बता दें, भारत समेत दुनियाभर के देशों में चीन से फैले कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गये आंकड़ों के अनुसार भारत में बीते 24 घंटों में 55 हज़ार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। साथ ही 779 मरीजों की मौत हुई है।

corona virus 1

स्वास्थ्य मंत्रालय जारी किए आंकड़ों के अनुसार अब्जी तक भारत में कोरोना वायरस के कारण  35,747 मरीजों की मौत हो गयी है साथ ही 16,38,871 लोग इस वायरस से संक्रमित ही चुके हैं। वहीं दुनियाभर के देशों की बता करें टी इस वायरस से दुनियाभर के देशों में 6 लाख से ज्यदा लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 1 करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।