Placeholder canvas

भारत सरकार का बड़ा फैसला, नए कोरोना वायरस के बीच ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानें 31 दिसंबर तक रद्द

भारत सरकार की तरफ हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया गया है। बता दें कि भारत ने ब्रिटेन से भारत आने वाली सभी फ्लाइटों पर 31 दिसंबर तक रोक लगा दी है। बता दें कि ऐसा इस लिए किया गया है कि क्योंकि ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है, जिसके बाद से ही हर जगह इस बात को लेकर हड़कप मचा हुआ है।

इसी वजह से कई यूरोपीय देशों ने ब्रिटेन से फ्लाइट्स के संचालन पर रोक लगा दी है। इन यूरोपिय देशों के साथ साथ ही भारत सरकार ने भी ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है। बता दें कि ब्रिटेन की फ्लाइट पर लगने वाला ये बैन आज रात 12 बजे से शुरू किया जाएगा।

ैाीू5ू

लेकिन उससे पहले आने वाली फ्लाइट्स के लिए हर यात्रियों को RT- PCR कोरोना टेस्ट करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। बता दें कि भारत सरकार ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी है। जिसमें सरकार ने बताया है कि बिट्रेन की मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने ये फैसला लिया है कि 31 दिसंबर 2020 तक के लिए ब्रिटेन से भारत आने वाली सभी फ्लाइटों को सस्पेंड कर दिया गया है।

ब्रिटेन से आने वाली इन फ्लाइटों पर ये सस्पेंशन आज रात 12 बजे से शुरू किया जाएगा। वहीं सस्पेंशन लगने से पहले आने वाली फ्लाइटों के पैसेंजर्स के लिए RT- PCR कोरोना टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा।

बता दें कि ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइटों पर रोक लगाने की मांग दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ट्वीट करते हुए कहा कि यूनाइटेड किंगडम में कोरोना के नए स्ट्रेन से खलबलाहट है और वो सुपर स्प्रेडर की तरह काम कर रहा है। ऐसे में भारत सरकार को UK से भारत आने वाली सभी फ्लाइट बैन करना चाहिए।