Placeholder canvas

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज 57 उम्मीदवारों की घोष’णा कर दी है, हालांकि 13 उम्मीदवारों का ऐला’न बीजेपी बाद में करेगी। बीजेपी की तरफ से जानकारी दी गई कि दिल्ली में 57 में से 11 कैंडिडेट एस’सी समुदाय से उतारे गए हैं, जिसमें 4 महिलाएं शामिल हैं।इसके अलावा पार्टी ने आम आदमी पार्टी को छोड़’कर बीजेपी में शामिल होने वाले कपिल मिश्रा को भी मॉड’ल टाउन से टिकट दिया है। वहीं रिठाला से विजय चौधरी और बवाना से रविंद्र कुमार को टिकट दिया गया है।

पार्टी के मुख्यालय में लिस्ट जारी करते हुए दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि बीते दिन भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह मौजूद रहे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक में शामिल थे। अभी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर 57 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है और बाकी के 13 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान जल्द कर दिया जाएगा।
मनोज तिवारी ने दावा किया कि दिल्ली में अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी की बनेगी।

Screenshot 1 6

ये रही 57 उम्मीदवारों की पूरी जानकारी

नरेला से नीलदमन खत्री, तीमारपुर से सुरेंद्र सिंह बिट्टू, आदर्श नगर से राजकुमार भाटिया, मुंडका से मास्टर आजाद सिंह, किराड़ी से अनिल झा, सुल्तानपुर माजरा से रामचंद्र छाबड़िया, मंगोलपुरी से करम सिंह कर्मा, रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता, शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, शकूर बस्ती से डॉ एससी वत्स, त्रिनगर से तिलकराम गुप्ता, वजीरपुर से डॉ महेंद्र नागपाल, मॉडल टाउन से कपिल मिश्रा,सदर बाजार से जय प्रकाश, चांदनी चौक से सुमन कुमार गुप्ता, मटिया महल से रविंद्र गुप्ता, बल्लीमारान से लता सोढ़ी, करोल बाग से योगेंद्र चांदोरिया, पटेल नगर से प्रवेश रत, मोतीनगर से सुभाष सचदेवा, मादीपुर से कैलाश सांखला, तिलक नगर से राजीव बब्बर, जनकपुरी से आशीष, विकासपुरी से संजय सिंह टिकट मिला है।

वहीं उत्तम नगर से कृष्ण गहलोत, द्वारका से प्रद्युम्न राजपूत, मटियाला से राजेश गहलोत, नजफगढ़ से अजीत खरखड़ी, ब्रिजवासन से सत्यप्रकाश राणा, पालम से विजय पंडित, राजेंद्र नगर से आरपी सिंह, जंगपुरा से इनप्रीत सिंह बख्शी, मालवीय नगर से शैलेंद्र सिंह मोंटी, आरके पुरम से अनिल शर्मा, छतरपुर से ब्रह्म सिंह तंवर, देवली से अरविंद कुमार, अंबेडकर नगर से खुशीराम, ग्रेटर कैलाश से शिखा, ओखला से श्रीब्रह्मदेव, लक्ष्मीनगर से अभयकुमार वर्मा, विश्वास नगर से ओपी शर्मा, गांधीनगर से अनिल बाजपेई, रोहतास नगर से जितेंद्र महाजन, सीलमपुर से कौशल मिश्रा, खोंडा से अजय महावर को टिकट मिला है।