Placeholder canvas

IPL 2021 से पहले धोनी ने मुंडवाया सिर? बौद्ध भिक्षु जैसे कपड़े पहने नजर आए माही, देखें तस्वीर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं और उनकी ये चर्चा उनके नए लुक की वजह से हो रही है। दरअसल, सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। वहीं इस नए लुक की वजह से महेंद्र सिंह धोनी चर्चा का विषय बने हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमे वो बौद्ध भिक्षु की तरह दिखाई दे रहे हैं इस फोटो में धोनी जंगल में बैठे सिर भी मुंडवाए हुए दिखाई दे रहे हैं और इसके अलावा वह बौद्ध भिक्षु का ड्रेस पहने हु्ए नजर आ रहे हैं। वहीं उन्हें देख कर ऐसा लगा रहा है जैसे की उन्होंने सांसारिक मोह माया से सन्यास ले लिया हो। वहीं सोशल मीडिया पर इस फोटो को साक्षी नाम की यूजर ने शेयर किया है।

dfdfssfd

अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पायी है कि ये फोटो असली है या विज्ञापन की है। वहीं हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में वह चेन्नई के कप्तान धोनी नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आए थे।

आपको बता दें, आईपीएल 2021 का पहला मैच 9 अप्रैल को मुंबई और बैंगलोर के बीच में खेला जाएगा, लेकिन चेन्नई अपना पहला मैच 10 अप्रैल को खेलगी। धोनी की टीम 10 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ मैच खेलेगी। वहीं चेन्नई की टीम में महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना फाफ डु प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, एन जगदीसन, रॉबिन उथप्पा, रवींद्र जडेजा, सैम कुरैन शामिल हैं। इनके अलावा टीम ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, आर साई किशोर, मिशेल सेंटनर, इमरान ताहिर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, लुंगी एनगिडी, जोश हेज़लवुड, केएम आसिफ, मोईन अली, के गौतम, चेतेश्वर पुजारा, एम हरिशंकर रेड्डी, के भगत वर्मा और सी हरि निशांत है।