Placeholder canvas

17 महीने से टीम इंडिया से दूर, एस श्रीसंत की तरह गेंद से बरपाता कहर, फिर भी नहीं मिल रहा मौका

24 वर्षीय चेतन साकरिया हमेशा से ही एक क्रिकेटर बनना चाहते थे। वह मेहनत करते रहे और अंडर 19 में सौराष्ट्र की टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। उनके कैरियर का टर्निंग प्वाइंट तब आया जब उन्होंने कूच बिहार ट्रॉफी में खेलते, 6 मैच में 18 विकेट लिए।

उन्होंने ग्लेन मैकग्रा जैसे खिलाड़ी के साथ भी समय बिताया। जिसके बाद एक सफल सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी के बाद उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिला। 2021 में उन्हें राजस्थान की टीम से जोड़ा गया जहां उन्होंने 14 विकेट लिए।

एस श्रीसंत की याद दिलाता है ये खिलाड़ी, ओडीआई और टी20I में भारत के लिए कर चुका है डेब्यू

चेतन साकरिया को उनकी गति और लाइन और लेंथ के लिए जाना जाता है। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बदौलत वह व्हाइट गेंद क्रिकेट के दोनों प्रारूप में टीम के लिए डेब्यू कर चुके है। चेतन कई हद तक एस श्रीसंत की याद भी दिलाते है।

ये भी पढ़ें- IPL 2023 से पहले सनराइजर्स की फ्रेंचाइजी ने चली तगड़ी चाल, 147 के स्ट्राइक से रन ठोकने वाले बल्लेबाज को सौंपी कप्तानी

बैन किए जाने से पहले एस श्रीसंत ने भारत के लिए कुछ बेहद अच्छा क्रिकेट खेला हुआ हैं। वह टीम के मुख्य गेंदबाज हुआ करते थे। उनके नाम 27 टेस्ट में 87 विकेट, 53 ओडीआई में 83 विकेट और 10 टी20I में 7 विकेट है। फिक्सिंग के आरोप में लगे बैन के चक्कर में करियर खत्म होने से पहले उन्होंने भारत की कई जीत में अहम भूमिका निभाई है।

17 महीने से टीम इंडिया से दूर

अब चेतन साकरिया उन्हीं की तरह आने वाले समय में भारत को कई जीत दिलवा सकते है। चेतन साकरिया ने भारत के लिए 1 ओडीआई में 2 विकेट और दो टी 20I में 1 विकेट लिया हैं। इसके अलावा 22 फर्स्ट क्लास मैच में वह 68 विकेट ले चुके है।

चेतन साकरिया ने टीम इंडिया की तरफ से आखिरी टी20 मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ जुलाई 2021 में खेला था, तब से करीब 17 महीने से टीम इंडिया में वापसी का इतंजार कर रहे हैं। इस धाकड़ खिलाड़ी को भारतीय चयनकर्ताओं द्वारा लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

चेतन साकरिया हाल में चल रही रणजी ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे है। वह अभी तक 3 मैच में 10 विकेट ले चुके हैं। जिसमें एक पांच विकेट हॉल शामिल है। अपने इस प्रदर्शन के बदौलत वह टीम में वापसी का रास्ता भी बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें- विजय हजारे के बाद रणजी ट्रॉफी में बल्ले से लगातार उगल रहा रन, जल्द मिल सकता है टीम इंडिया में मौका