Placeholder canvas

क्रिस गेल ने चुना टॉप तीन क्रिकेटर, विराट को नहीं किया शामिल, सिर्फ इस भारतीय खिलाड़ी को दी जगह

वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल ने अपने पसंदीदा टॉप-3 टी20 खिलाड़ी चुने। इस लिस्ट में उन्होंने 1 भारतीय और 2 वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को जगह दी है। क्रिस गेल ने खुद को इस लिस्ट में शामिल नहीं किया है। क्रिस गेल को टी20 के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक माना जाता है।

एक जाने-माने वेब पोर्टल से बातचीत के दौरान क्रिस गेल से पूछा गया- तीन क्रिकेटर जिन्हें आप अपनी टी20 टीम में शामिल करना चाहते हैं? ऐसे में उन्होंने सबसे पहले निकोलस पूरन, फिर आंद्रे रसल और आखिर में रोहित शर्मा का नाम लिया।

निकोलस पूरन

images 2021 12 07T134704.137

क्रिस ने सबसे पहले अपने हमवतन युवा बल्लेबाज निकोलस का नाम लिया।बाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज, जो जरूरत पड़ने पर विकेटकीपर के रूप में भी काम कर सकते हैं, पूरन की प्रसिद्धि का पहला बड़ा पड़ाव 16 साल की उम्र में 2013 सीपीएल में आया जहां उन्हें त्रिनिदाद रेड स्टील के लिए खेला। उन्होंने पहले मैच में केवल 24 गेंदों पर 54 रनों के क्रिकेट जगत में धूम मचा दी।

इसके बाद उन्होंने चैंपियंस लीग में भी उतना ही प्रभावशाली प्रदर्शन किया। निकोलस ने अभी तक अपने देश के लिए 46 टी 20 मैच खेले है जिसमे उन्होंने 125 के ऊपर की स्ट्राइक रेट रखते हुए 736 रन बनाए। निकोलस पूरन ने आज तक 33 आईपीएल में 155 की स्ट्राइक रेट से 606 रन बनाये।

ये भी पढ़ें- खराब दौर से गुजर रहे इस खिलाड़ी को अब रोहित का सहारा, विराट की कप्तानी में झेल चुका है उपेक्षा !

आंद्रे रसल

images 2021 12 07T134715.881

दूसरे नम्बर पर क्रिस ने अपने हमवतन आंद्रे रसल का नाम लिया। आंद्रे को छोटे प्रारूप का सबसे बेहतरीन आल राउंडर में से एक माना जाता हैं। ये ही वजह है कि फिटनेस इशू के बावजूद उनकी फ्रैंचाइज़ी KKR ने उन्हें रिटेन किया है। आंद्रे ने अभी तक अपने राष्ट्र के लिए 67 टी 20 में 156 की स्ट्राइक रेट से 741 रन बनाए है 39 विकेट अपने नाम किये है। उन्होंने  आईपीएल में अभी तक 84 मैचों में 178 की स्ट्राइक रेट से 1700 बनाये है साथ ही 72 विकेट अपने नाम किये है।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

तीसरे नम्बर पर वेस्टइंडीज खिलाड़ी ने भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम लिया। रोहित वर्तमान में भारत के टी20 कप्तान भी है। उन्हें हिटमैन के नाम से भी जाना जाता है। रोहित ने भारत के लिए 119 टी20 मैच खेले है जिसमें उन्होंने 140 की स्ट्राइक रेट से 3197 रन बनाए है। साथ ही रोहित 5 आईपीएल खिताब जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। उन्होंने 213 आईपीएल मैचों में 130 की स्ट्राइक रेट से 5611 रन बनाए हैं।

आपको बता दें कि क्रिस गेल टी20 क्रिकेट के इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। गेल टी20 क्रिकेट में 14,000 रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। क्रिस गेल ने सिर्फ इंटरनेशनल टी20 में ही नहीं बल्कि आईपीएल, सीपीएल समेत सभी बड़ी टी20 लीग में भी काफी रन बनाए हैं।