Placeholder canvas

IPL इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बने क्रिस मॉरिस, राजस्थान ने 16.25 करोड़ में खरीदा

साउथ अफ्रीका के ऑलरांउडर क्रिस मॉरिस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई खबर है कि साउथ अफ्रीका के ऑलरांउडर क्रिस मॉरिस ने आईपीएल की नीलामी में एक नया कीर्तिमान रचा है।

जानकारी के अनुसार, 33 साल के मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। जिसके बाद अब वह आईपीएल इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।  बता दें, उन्होंने युवराज सिंह को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। युवराज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2015 में 16 करोड़ में खरीदा था। वहीं अब साउथ अफ्रीका के ऑलरांउडर क्रिस मॉरिस विराट कोहली के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं ।

fdsfdsdsf

मॉरिस ने नीलामी में अपना बेस प्राइस 75 लाख रखा था। मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी मॉरिस को खरीदने के लिए जद्दोजहद की, लेकिन राजस्थान ने 16 करोड़ में क्रिस मॉरिस को खरीद लिया।

आपको बता दें, क्रिस मॉरिस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इस साल रिलीज कर दिया था। मॉरिस पिछले सीजन में आरसीबी के लिए गेंद से दमदार प्रदर्शन किया था। क्रिस मॉरिस 2015 के आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। मॉरिस पहली बार आईपीएल में 2013 के सीजन में सीएसके के लिए खेले थे। वह दिल्ली कैपिटल वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेल चुके हैं।