Placeholder canvas

CM योगी ने 11 लाख मजदूरों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, सभी के खाते में डाले 1-1 हजार रुपए

New Delhi: कोरोना वायरस के क’हर ने हर किसी की कमाई की कमर तोड़ रखी है। जहां कोरोना की वजह से देश की सारी छोटी-बड़ी कंपनियां बंद है। वहीं उसमे काम करने वाले लोग भी परेशान है। लेकिन कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से अगर किसी का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, तो वो गरीब दिहाड़ी मजदूर और निर्माण मजदूर,जिन्हें रोज खाने के लिए रोज कामाना पड़ता है। अब मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ये घोषणा कि की उत्तर प्रदेश सरकार ने देश भर में 11 लाख से अधिक निर्माण मजदूरों को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बाद एक हजार वित्तीय सहायता प्रदान किया है।

मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि “राज्य सरकार ने उन लोगों को मदद देने का फैसला किया है जिनकी आजीविका COVID-19 के कारण प्रभावित हुई है। इसके पहले चरण में राज्य के 11 लाख से अधिक निर्माण मजदूरो के खातों में 1,000 रुपये दिए गए हैं। ”

बता दें कि गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक निवास पर सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव अधिकारियों के साथ COVID-19 की समीक्षा बैठक की थी। मुख्य मंत्री और अधिकारियों को बैठक के दौरान मास्क पहने और सामाजिक दूरी बनाए रखते देखा गया था।

इस बीच बुधवार को पहले मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने घोषणा की थी कि मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार, प्रदेश के कोरोना हॉटस्पॉट 15 जिलों को पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा। जहां से छह या उससे अधिक कोरोना वायरस के मामले सामने हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक उत्तर प्रदेश में COVID -19 के 410 मामले सामने आए है। जिसमें 37 लोगों का इलाज हो गया और वो लोग अब ठीक हो चुके है। वहीं प्रदेश में कोरोना वायरस की वजह से चार मौ’तें भी हुई हैं।