Placeholder canvas

पंजाब कांग्रेस की कलह: सिद्धू के बाद कैप्टन ने बुलाई आपात बैठक

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर एक बड़ी खबर समाने आई है खबर है कि नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने की खबर पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नाराजगी जाहिर करी है और इस वजह से नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने से पहले वो अहम बैठक कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ में सिद्धू के साथ 5 मंत्रियों और करीब 10 विधायकों की अहम बैठक हो रही है। चंडीगढ़ के सेक्टर-39 स्थित पंजाब के के कैबिनेट मंत्री और कैप्टन विरोधी सुखजिंदर सिंह रंधावा के घर बैठक जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद नहीं देता है तो ऐसे में आगे की रणनीति तय की जा रही है। नवजोत सिंह सिद्धू भी खुद चंडीगढ़ में जारी इस बैठक में शामिल हैं।

वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी मोहाली के सिसवां स्थित अपने फॉर्म हाउस पर अपने करीबी विधायकों, मंत्रियों और सांसदों की आपात बैठक बुलाई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने कहा कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे की खबरें निराधार हैं। उन्होंने न तो इस्तीफा दिया है और न ही ऐसा करने की पेशकश की है। वह 2022 के विधानसभा चुनावों में पंजाब कांग्रेस को जीत दिलाएंगे जैसा कि उन्होंने 2017 में किया था।

वहीं सूत्रों ने बताया कि सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने की बात सामने आने के बाद से सीएम अमरिंदर  सिंह नाराज हो गए हैं। वहीं अगर कैप्टन अमरिंदर के दबाव में सिद्धू को आलाकमान की ओर से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष (PCC) का पद नहीं दिया जाता है तो ऐसे में आगे की रणनीति तय की जा रही है। चंडीगढ़ की बैठक में नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा कई मंत्री और विधायक भी शामिल  हुए