Placeholder canvas

UAE ने दी कोविड-19 के नए आकंड़े, जानिए नए केस, रिकवरी और मौ’तों की संख्या

दुनियाभर के देशों में फिर से कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं इस बीच यूएई ने भी कोरोनोवायरस मामलों की जानकारी दी है। 27 अप्रैल, मंगलवार को यूएई के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में कोरोना के 2,094 नए मामले सामने आए हैं।

इसी के साथ मंत्रालय ने कोरोनावायरस से 5 लोगों की मौ’त की भी पुष्टि की है। वहीं मंत्रालय ने ये भी बताया आवश्यक उपचार प्राप्त करने के बाद कोरोना वायरस 1,900 मामले ठीक हो गये है।

corona virus 1

वहीं मंत्रालय ने जानकारी दी है कि ये सभी नए मामले 185,007 अतिरिक्त परीक्षण करने के बाद सामने आए हैं। बता दें, 27 अप्रैल को संयुक्त अरब अमीरात में मामलों की कुल संख्या 514,591 है, जबकि ठीक होने वालों की संख्या 495,589 है और म’रने वालों की संख्या बढ़कर 1,578 हो गई है।

वहीं दूसरी तरफ बात भारत की किया जाए तो कोरोना के मामले लगातार भयावाह होते जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, पूरे भारत में कोरोना के 1,76,36,307 केस है। वहीं कोरोना से अब तक ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 1,45,56,209 है।

इसके अलावा मृ’त’कों का आकंड़ा कोरोना से कुल 1,97,894 बतायी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को देश में लगभग 2.9 मिलियन सक्रिय मामले हैं। इन 8 राज्यों महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात और तमिलनाडु में एक लाख से ज्यादा सक्रिय कोरोना केस हैं।