Placeholder canvas

वैदिक मंत्रों से गूंजा व्हाइट हाउस, राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस पर डॉनल्ड ट्रम्प ने हिंदू पुजारी से करवाया शांति पाठ

इस समय सभी देश कोरोना के कहर से जूझ रहे हैं। वहीं इस वायरस से बचने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में वैदिक शांति पाठ करवाया है।दरअसल, अमेरिका में राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस के उपलक्ष्य पर व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में एक हिंदू पुजारी ने पूरे रीति रिवाज से पवित्र वैदिक शांति पाठ किया और इस वैदिक शांति पाठ की सलाह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी।

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति ने यह शांति पाठ कोरोना महामारी से बचाव के लिए कराया गया है। व्हाइट हाउस में यह शांति पाठ पूरे हिंदू रीति रिवाज से कराया गया और इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप भी मौजूद थे। वहीं इस शांति पाठ के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वयं न्यू जर्सी स्थित बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के पुजारी हरीश ब्रह्मभट्ट को आमंत्रित किया था। वहीं हरीश ब्रह्मभट्ट के अलावा इस शांति पाठ में अन्य धर्मों के नेतागण भी मौजूद थे।

बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के पुजारी हरीश ब्रह्मभट्ट ने व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में शांति पाठ के दौरान सबसे पहले संस्कृत में श्लोक पढ़े। फिर ब्रह्मभट्ट ने संस्कृत में श्लोक पढ़ने के बाद इसका अंग्रेजी अनुवाद किया, ताकि जिन्हें संस्कृत समझ में न आए वो अंग्रेजी में समझ जाएं।

वहीं शांति पाठ के बाद हरीश ब्रह्मभट्ट ने रोज गार्डन मंच से अपनी संक्षिप्त टिप्पणी में कहा कि कोरोना वायरस, सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन के इस मुश्किल घड़ी में लोगों का बेचैन होना या उनका मन अशांत होना कोई असामान्य बात नहीं है। उन्होंने कहा कि शांति पाठ ऐसी प्रार्थना है, जो दुनिया भर की सफलता की कामना के लिए नहीं होती, बल्कि यह स्वर्ग जाने की इच्छा के लिए की जाती है।

हरीश ब्रह्मभट्ट ने संस्कृत में प्रार्थना पढ़ने से पहले कहा कि यह शांति के लिए हिंदू धर्म का सबसे खूबसूरत पाठ है। साथ ही बताया कि यह यजुर्वेद से ली गई वैदिक प्रार्थना है। हरीश ने ये बताया कि यह प्रार्थना स्वर्ग में शांति की बात करती है। साथ ही धरती और असामान में, जल में, पेड़ पौधों पर शांति, फसलों पर शांति हो इन सभी के लिए ये शांति पाठ की जाती है। उन्होंने कहा कि इस समय पूरी दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है। ऐसे में, हर जगह शांति हो। साथ ही उन्होंने कहा कि ईश्वर करे कि हम सभी प्रकार की शांति को महसूस कर सकें। अंत में उन्होंने ओम शांति, शांति, शांति के साथ श्लोक खत्म किया।

2 5

इसी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हरीश ब्रह्मभट्ट को शांति पाठ कराने के लिए शुक्रिया कहा। ट्रंप ने अपनी टिप्पणी में कहा कि इस वक्त अमेरिका भयानक बीमारी के खिलाफ लड़ रहा है और एक संकट के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने इतिहास को भी याद करते हुए कहा कि इससे पहले भी चुनौतीपूर्ण समय में अमेरिका ने धर्म, आस्था, प्रार्थना और भगवान की शक्ति पर हमेशा से विश्वास किया है। फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने भी अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण जितने भी प्रियजनों ने अपने परिवारजनों को खोया है, उनके प्रति सहानुभूति व्यक्त की।