Placeholder canvas

चेन्नई vs गुजरात मैच में बने कुल 14 रिकाॅर्ड, शुभमन गिल ने किया कमाल तो ऋतुराज गायकवाड़ ने रचा इतिहास

आईपीएल 2023 का आगाज हो चुका है। इस टूर्नामेंट में पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। हो चुके इस रोमांचक मुकाबे में गुजरात टाइटंस ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए 5 विकेट से चेन्नई सुपरकिंग्स को मात दे दी।

चेन्नई vs गुजरात के मैच में बने कुल 14 रिकॉर्ड

1. राजवर्धन हैंगरगेकर और जोशुआ लिटिल ने आईपीएल ने डेब्यू किया, दोनों ने ही अपने डेब्यू में विकेट लिए।

2. राजवर्धन हैंगरगेकर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए विकेट लेने वाले 63वें खिलाड़ी बन गए।

3. मोहम्मद शमी ने आज आईपीएल में अपना 100 वां विकेट लिया।

4. आईपीएल में सीएसके के सलामी बल्लेबाजों द्वारा सबसे तेज अर्द्धशतक :-

22 गेंदें – मैथ्यू हेडन बनाम आरसीबी, 2009
22 गेंदें – मैथ्यू हेडन बनाम आरसीबी, 2009
22 गेंदें – ड्वेन स्मिथ बनाम एमआई, 2015
23 गेंदें – रुतुराज गायकवाड़ बनाम जीटी, आज
24 गेंदें – मैथ्यू हेडन बनाम डीसी, 2010

ये भी पढ़ें- GT vs CSK: हार के बाद फूटा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का गुस्सा, सीधे तौर पर इन्हें माना हार का जिम्मेदार

5. तुषार देशपांडे आईपीएल 2023 के पहले इम्पैक्ट खिलाड़ी बने। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स में अंबाती रायडू की जगह ली।

6. आईपीएल में सबसे उम्रदराज़ विकेटकीपर:

41 साल 267 दिन – एमएस धोनी 2023 में
41y 185d – 2013 में एडम गिलक्रिस्ट
38y 158d – रिद्धिमान साहा 2023 में

7. जोशुआ लिटिल आईपीएल में खेलने वाले पहले आयरलैंड क्रिकेटर बने।

8. आईपीएल के डेथ ओवर में सबसे ज्यादा छक्के

153 – एमएस धोनी*
127 – कीरोन पोलार्ड
112 – एबी डिविलियर्स
78 – रोहित शर्मा
77 – आंद्रे रसेल

9. 37 आईपीएल पारियों के बाद सर्वाधिक रन

1523: शॉन मार्श
1504 : क्रिस गेल
1408 : माइक हसी
1299 : ऋतुराज गायकवाड़*
1271: सचिन तेंदुलकर
1240: जॉनी बेयरस्टो

10. IPL के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के:

एमएस धोनी – 53 *।
कीरोन पोलार्ड – 33।

11. एमएस धोनी ने आईपीएल इतिहास में पहली बार नंबर 8 पर बल्लेबाजी की।

12. आईपीएल 2023 के पहले मैच में दो अर्धशतक लगे। एक अर्धशतक ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से आया तो एक शुभमन गिल के।

13. ऋतुराज गायकवाड़ ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें तीनों ही मैचों में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली है।

14. शुभमन गिल ने आज अपने आईपीएल करियर का 15वां अर्धशतक जड़ा है।

ये भी पढ़ें- IPL 2023: धोनी की टीम CSK के खिलाफ ऐसे नजर आ सकती है हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस, देखें लिस्ट