Placeholder canvas

रॉबिन उथप्पा और शिवम दुबे ने लगाई रिकाॅर्ड्स की झड़ी, CSK vs RCB के बीच मैच में बने कुल 14 रिकाॅर्ड

चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (CSK vs RCB) के बीच हुए मैच को चेन्नई ने 23 रन से जीत लिया। इसी के साथ चेन्नई ने आईपीएल 2022 में अपनी पहली जीत दर्ज की।

टीम की आज के जीत के स्टार रहें रोबिन उथप्पा, शिवम दूबे, रविंद्र जडेजा और महीश ठीक्षणा। जहां रोबिन और शिवम ने अर्धशतक लगाए। वहीं महीश ने चार विकेट हासिल किए तो कप्तान रविंद्र जडेजा ने तीन विकेट लिए। जिसमें ग्लेन मैक्सवेल का अहम विकेट शामिल है।

CSK vs RCB के मैच में बने 14 रिकॉर्ड, आइए डालते है इनपर एक नजर

1. रोबिन उथप्पा ने आज आईपीएल में अपना 27वां अर्धशतक लगाया।

2. रोबिन उथप्पा ने आज आईपीएल में अपना हाईएस्ट स्कोर (88) दर्ज किया। आज के पहले उनका हाईएस्ट स्कोर 87 रन था जो 2017 में आया था।

3. शिवम दुबे ने आज आईपीएल 2022 में अपना दूसरा अर्धशतक लगाया। वहीं आईपीएल में ये उनका तीसरा अर्धशतक था।

4. शिवम दुबे ने आज आईपीएल में अपना हाईएस्ट स्कोर दर्ज किया (95) । इससे पहले उनका हाईएस्ट स्कोर था 64*।

5. शिवम दूबे अभी तक आईपीएल के इस सीजन में एक नॉन ओपनर द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके बल्ले से दो अर्धशतक के बदौलत 206 रन आए है।

6. शिवम् दुबे ने मात्र 46 गेंदों में 95 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए हैं। इस पारी के दौरान उन्होंने मुरली विजय के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

विजय ने 2011 आईपीएल फाइनल में बंगलौर के खिलाफ 95 रन की पारी खेली थी। इसी के साथ दुबे अब बंगलौर के खिलाफ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा व्यक्तिगत रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

7. रविंद्र जडेजा ने आज सातवीं बार टी20 में ग्लेन मैक्सवेल को आउट किया।

8. चेन्नई सुपरकिंग्स ने आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपना हाईएस्ट टोटल दर्ज किया।

9. CSK ने आईपीएल 2022 में अपनी पहली जीत दर्ज की। उनकी ये जीत लगातार चार हार के बाद आई है।

10. चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आज 29वा मैच था। इन मैच में चेन्नई ने आज का मैच मिलाकर RCB को 19वीं बार मात दी।

11. दिनेश कार्तिक ने आज टी20 में अपने 200 छक्के पूरे किए।

12. आईपीएल 2022 में दिनेश कार्तिक आज पहली बार आउट हुए।

13. आज के मैच में कुल 409 रन बने। जिसमें से 216 रन चेन्नई ने बनाए और 193 RCB ने।

14. महीश ठीक्षणा ने आज आईपीएल में अपना पहला विकेट हासिल RCB के कैप्टन फाफ डु प्लेसिस के रूप में लिया। आज के मैच में उन्होंने कुल 4 विकेट लिए।

ये भी पढ़ें- IPL 2022: लगातार 4 मैच हारने के बाद चेन्नई ने दर्ज की पहली जीत, RCB को 23 रन से हराया, देखें पूरा स्कोरकार्ड