Placeholder canvas

IPL 2022: कौन है CVC कैपिटल्स का मालिक, जिसने अहमदाबाद की IPL टीम 5625 करोड़ रुपए में खरीदी

आईपीएल 2022 के लिए दुबई में सोमवार को 9 जानी-मानी कंपनियों के साथ बिडिंग के बाद नई फ्रेंचाइजी के नाम का ऐलान किया जा चुका है। ये दोनों टीमें अहमदाबाद और लखनऊ की है। बीडिंग के दौरान आईपीएल इतिहास में सोमवार को सबसे ऊंची बोली लगी है। जिनकी मालिक के बारे में आज हम आपको बताएंगे।

सीवीसी ग्रुप ने अहमदाबाद को है खरीदा

ipl

आईपीएल में अब तक 8 टीमें ही खेल रही थी लेकिन इस बार 10 टीमों के साथ आईपीएल खेला जाएगा। ऐसे में जो नई फ्रेंचाइजी आईपीएल से जुड़ी हैं। उनमें से एक अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के लिए सीवीसी ने राइट्स के लिए बोली लगाते हुए उसके राइट्स खरीद लिए हैं।

आईपीएल की नई टीम ने अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी के राइट्स 5625 करोड़ रुपए में खरीदे हैं। इसका मालिकाना हक सीवीसी कैपिटल्स के पास है। जिनकी भागीदारी कुछ समय पहले फुटबॉल लीग में रही है। वहीं आईपीएल में इस ग्रुप ने पहली बार क्रिकेट टीम खरीदी है।

ये भी पढ़ें- IndvsNZ: पाकिस्तान के खिलाफ बना था सबसे बड़ा विलेन, कहीं इस बार फिर न बढ़ा दें कोहली की मुसीबत

1981 में हुई थी कंपनी की शुरुआत

सीवीसी कंपनी एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी है। कंपनी की शुरुआत सन 1981 में हुई थी। कंपनी का मुख्य ऑफिस लंदन जबकि क्वार्टर लक्जमबर्ग में है। इस कंपनी के कर्मचारियों की संख्या लगभग 3000 से भी अधिक है जबकि इस कंपनी नेटवर्क की बात करें तो कंपनी की नेटवर्क 56 हज़ार करोड़ रुपए से भी अधिक है।

दुनियाभर में फैला है कारोबार

ipl 2020

सीवीसी कंपनी का कारोबार पूरी दुनिया भर में फैला हुआ है। सीवीसी कंपनी ने यूरोप, अमेरिका और एशिया की 73 कंपनियों में इन्वेस्टमेंट किया हुआ है। रिपोर्ट की मानें तो सीवीसी कंपनी 2006 से 2017 फॉर्मूला वन रेसिंग मालिक रह चुकी है।

ये भी पढ़ें- IPL 2022: कौन है संजीव गोयनका, 7000 करोड़ से अधिक की बोली लगाकर खरीदी लखनऊ IPL की टीम

क्रिकेट विशेषज्ञों ने किया रिएक्ट

दुबई में हुई दो नई फ्रेंचाइजी के लिए बिडिंग में अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी को खरीदने के लिए सीवीसी ग्रुप ने 5625 करोड़ की बोली लगाई। अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के राइट्स अपने नाम कर लिए हैं। दूसरी तरफ कुछ क्रिकेट विशेषज्ञ ऐसा भी मान रहे हैं कि कंपनी के राइट किसी विदेशी कंपनी के हाथों में देना नहीं है।

क्रिकेट इतिहास की सबसे ऊँची बोली लगाकर लखनऊ की टीम के अधिकार इस ग्रुप किये हासिल

1 110

आरपीएसजी ग्रुप के चेयरमैन संजीव गोयंका ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाकर लखनऊ की टीम को खरीदा है। लखनऊ की फ्रेंचाइजी को खरीदने के लिए संजीव गोयंका के ग्रुप आरपीएसजी को 7 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक खर्च करने पड़े थे।

आपको बता दें कि संजीव गोयंका इससे पहले भी आईपीएल टीम के मालिक रह चुके हैं। सीएसके और राजस्थान आईपीएल से सस्पेंड हुई थी तो संजीव गोयनका ने पुणे सुपरजाइंट्स नाम की टीम को आईपीएल में उतारा था। जिसने फाइनल तक का सफर तय किया था।