Placeholder canvas

120 KMPH की रफ्तार से टकराएगा तूफान Nisarga; इंडिगो ने रद्द की 17 FLIGHT, आपातकाल का संदेश जारी

देश में इस समय कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ हैं। इस वायरस का सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। महाराष्ट्र में अभी तक इस कोरोना वायरस के 1 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं इस कोरोना कहर के बीच महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई पर एक और बड़ी मुसीबत आने वाली है।

120 किमी/ घंटे की रफ्तार से आज मुंबई तट से टकराएगा साइक्लोन

1 3

दरअसल, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई पर निसर्ग चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है। वहीं इस निसर्ग चक्रवाती तूफान को लेकर जानकारी सामाने आई है कि आज दोपहर या शाम तक ये निसर्ग तेज रफ्तार में दिखाई देगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस निसर्ग चक्रवात का असर सबसे ज्यादा असर मुंबई, अलीबाग, पालघर और ठाणे में देखने को मिलेगा दिखेगा।

वहीं बुधवार को इस निसर्ग तूफान की वजह से उत्तर मध्य महाराष्ट्र, मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिले में हवा की रफ़्तार 120 प्रति किलोमीटर घंटे होगी। इसी के साथ तेज बारिश होने की संभावाना है। तेज बारिश के कारण समुंद्र में 1-2 फीट लहरें उठ सकती है, जिससे मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के निचले इलाकों में पानी भर सकता है साथ ही कई इलाकों में तो लैंडफॉल हो सकता है।

इंडिगो ने रद्द की 17 फ्लाइट 

1 4

बता दें, कोरोना कहर के बीच मुंबई को इस समय कोरोना के साथ साथ इस बड़े तूफान और भारी बारिश का सामना करना पड़ेगा। इसी बीच इस तूफान को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस पहले से सतर्क हो गया है। इंडिगो ने आज मुबई जाने वाली अपनी 17 फ्लाइट रद्द कर दी है।

एनडीआरएफ, दमकल और सेना को किया गया अलर्ट

मुंबई में तूफान से निपटने और जान माल के नुकसान को रोकने के लिए पक्के इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में मुंबई में धारा 144 लगाई गई है। वहीं लोगों से सैर-सपाटे के लिए समुद्री तटों पर नहीं जाने को कहा गया है। साथ ही पार्कों में जाने पर रोक है और लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। वही इस भंयकर तूफान को देखते हुए आपातकाल का संदेश जारी किया गया है। साथ ही एनडीआरएफ, दमकल और सेना को अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई समेत उत्तरी महाराष्ट्र के कई इलाकों और कोंकण में भारी बारिश का अलर्ट है।

आपको बता दें, गुजरात से इस निसर्ग तूफान का असर दिखने को मिला है। यहां पर इस निसर्ग तूफान की वजह से बीती रात तेज बारिश हुई, साथ ही गुजरात में समंदर की ऊंची-ऊंची लहरे भी उठी। वहीं कोरोना कहर के बीच मुबई में आने वाले इस निसर्ग तूफान एक यहां की सरकार के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है।