Placeholder canvas

दिल्ली vs मुंबई के बीच मैच में बने कुल 14 रिकाॅर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने Jasprit Bumrah

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए सीजन के सबसे अहम मैच को मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से जीत लिया। इस मैच में दो टीमों की किस्मत दांव में लगी हुई थी।

एक तरफ जहां आरसीबी मुंबई की जीत की प्रार्थना कर रही थी। वहीं दिल्ली भी जीत के लिए खेल रही थी। पर आखिरकार मुम्बई इंडियंस ने मैच जीता और इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया। मुंबई की तरफ से स्टार रहें टिम डेविड जिन्होंने मात्र 11 में 34 रन बना कर गेम पलट दिया।

दिल्ली vs मुंबई के मैच में बने कुल 13 रिकॉर्ड, आइए डालते है इन रिकॉर्ड्स पर एक नज़र

1. डेनियल सैम्स ने आज टी 20 क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे किए।

2. मुंबई इंडियंस ने पहली बार आईपीएल पॉइंट्स टेबल के अंत में सीजन समाप्त किया है।

3. जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस के लिए लसिथ मलिंगा के बाद सबसे ज्यादा विकेट ले लिए है।

4. रोवमान पॉवेल के नाम 2022 में टी 20 में अब सबसे ज्यादा छक्के है।

5. Jasprit Bumrah ने आईपीएल में एक मैच में तीन विकेट उन्नीसवीं बार लिया। इस प्रकार उन्होंने लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

6. इस आईपीएल सीजन में कप्तान के रूप में सर्वाधिक 30+ स्कोर

7 : केएल राहुल
6 : ऋषभ पंत*
6: हार्दिक पांड्या
6: संजू सैमसन

7. ईशान किशन ने आज आईपीएल 2022 में 400 रन पूरे किए। इसी के साथ वह मुंबई के लिए इस सीजन में 400 प्लस स्कोर बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज बने।

8. आईपीएल सीजन में ऐसा पहली बार हुआ है जब रोहित शर्मा ने एक भी अर्धशतक न लगाया हो।

9. दिल्ली कैपिटल्स ने इस आईपीएल में सबसे ज्यादा (26) कैच छोड़े है।

10. लगातार 7 आईपीएल सीज़न में 15+ विकेट लेने वाले गेंदबाज:

लसिथ मलिंगा।
जसप्रीत बुमराह।

11. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बन गई है।

12. एक आईपीएल पारी में एक कप्तान द्वारा सबसे कम स्ट्राइक रेट
(न्यूनतम 10 गेंदें)

15.38 – रोहित शर्मा बनाम डीसी (2022)*
18.18 – जहीर खान बनाम एमआई (2017)
27.27 – विराट कोहली बनाम एमआई (2020)

13. तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस के लिए किसी भी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले (397) अनकैप्ड प्लेयर बन गए हैं।

14. IPL 2022 में Jasprit Bumrah ने 14 मैचों में 7.18 की इकॉनोमी रेट से 15 विकेट हासिल किए। Jasprit Bumrah ने आईपीएल में लगातार 7वें सीजन ये कारनामा किया और वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।