Placeholder canvas

DC vs PBKS मैच में बने कुल 14 रिकाॅर्ड, शार्दुल ठाकुर ने किया कमाल तो अक्षर पटेल ने रचा इतिहास

DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए मैच को दिल्ली की टीम ने 17 रन से जीत कर आईपीएल 2022 के टॉप चार में अपनी जगह बना ली है। अच्छा रन रेट होने के कारण उन्होंने आरसीबी को पीछे छोड़ा। दिल्ली के जीत के स्टार रहें मिचेल मार्श और शार्दुल ठाकुर। जहां मार्श ने मुश्किल दिख रहें पिच में अर्धशतक लगाया। वहीं शार्दुल ने अपनी टीम के लिए 4 विकेट लिए।

DC vs PBKS के बीच मैच में बने कुल 14 रिकॉर्ड, आइए डालते है इन रिकॉर्ड्स पर एक नज़र

1. अक्षर पटेल ने आईपीएल में 100 विकेट पूरे किए। वह रवींद्र जडेजा के बाद लीग में यह उपलब्धि हासिल करने वाले बाएं हाथ के दूसरे स्पिनर बन गए है।

2. अक्षर पटेल आईपीएल में 100 विकेट लेने वाले सातवें भारतीय स्पिनर बन गए है।

3. लियाम लिविंगस्टीन ने आज आईपीएल में अपने 500 रन पूरे किए।

4. अर्शदीप सिंह ने टी20 में अपने 50 विकेट पूरे किए।

5. कुलदीप यादव ने आईपीएल 2022 में अपने 20 विकेट पूरे किए।

6. मिचेल मार्श ने आईपीएल 2022 में लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया।

7. पिछले दो मैचों में अक्षर पटेल ने केवल 3 की इकॉनमी से रन दिए है। इस दौरान उन्होंने 4 विकेट भी हासिल किए है।

8. पंजाब किंग्स ने आज केवल 8 रन के अंदर 4 विकेट गवाएं।

9. पंजाब किंग्स ने इस आईपीएल में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए है।

10. आज के मैच की सबसे तेज गति की गेंद एनरिक नॉर्खिया ने डाली। उन्होंने 152.4 की गति से गेंद डाली।

11. शार्दुल ठाकुर ने आज आईपीएल।इतिहास में अपना सबसे बेहतरीन स्पेल डाला। आज उन्होंने 4 विकेट हासिल किए।

12. दिल्ली कैपिटल्स ने आज आईपीएल पॉइंट्स टेबल के टॉप चार में जगह बना ली है।

13. दिल्ली आईपीएल 2022 में पहली बार लगातार दो मैच जीतने में सफल रहीं है।

14. दिल्ली अगर अपना अगला मैच जीतती है तो कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीम अपने आप प्ले ऑफ की रेस से बाहर हो जायेगी।