Placeholder canvas

IPL 2022: दिल्ली और राजस्थान के बीच मैच में बने कुल 15 रिकॅार्ड्स, जॉस बटलर ने लगाई रिकाॅर्ड की झड़ी

DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मैच को राजस्थान रॉयल्स ने 15 रन से जीत लिया है। आज के मैच के स्टार रहें जॉस बटलर जिन्होंने लगातार अपना दूसरा शतक लगाया। जॉस बटलर ने केवल 65 गेंदों पर 116 रन की पारी खेल अपनी टीम का स्कोर 222 पहुंचाया। जो दिल्ली के लिए पहले से ही मुश्किल होने वाला था।

DC vs RR के बीच मैच में बने 15 रिकार्ड्स, आइए डालते है इन रिकार्ड्स पर एक नज़र

1. जॉस बटलर ने अपनी पिछली आठ आईपीएल पारियों में 4 शतक बनाए है।

2. ऐसा पहली बार हुआ है जब डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ के बीच एक अर्द्धशतक साझेदारी नहीं हुई है।

3. जॉस बटलर ने आज आईपीएल में लगातार अपना दूसरा शतक लगाया।

4. जॉस बटलर ने आईपीएल में केवल 71 पारियां खेली है जिसमें उन्होंने 4 बार शतक लगा लिए है।

5. जॉस बटलर एक ही आईपीएल में दो से ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए है। उनसे पहले ये कारनामा विराट कोहली ने किया है।

6. संजू सैमसन ने आज आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना 100 वा मैच खेला।

7. आज संजू सैमसन ने टी 20 क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे कर लिए।

8. आज संजू सैमसन ने आईपीएल में अपने 250 चौके पूरे कर लिए है।

9. जॉस बटलर ने आईपीएल 2022 में आज अपने 30 छक्के पूरे किए।

10. आईपीएल 2022 में:- पहले खिलाड़ी

100 रन पूरे करने वाले – जोस बटलर।
200 रन पूरे करने वाले – जोस बटलर।
300 रन पूरे करने वाले- जोस बटलर।
400 रन पूरे करने वाले – जोस बटलर।

11. देवदत्त पाडिकल ने आज टी20 क्रिकेट में अपने 2000 रन पूरे किए।

12. रविचंद्र अश्विन आईपीएल में 150 विकेट लेने से अब केवल एक विकेट दूर हैं।

13. अभी भी पर्पल कैप और ऑरेंज कैप दोनो ही राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों के नाम है। जहां पर्पल कैप युजवेंद्र चहल के नाम है वहीं ऑरेंज कैप जॉस बटलर के पास।

14. प्रसिद्ध कृष्णा ने आज 19 वा ओवर मेडन डाला इतना हीं नहीं उन्होंने इस ओवर में एक विकेट भी हासिल किया।

15. राजस्थान रॉयल्स ने पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर अपना स्थान बना लिया है।