Placeholder canvas

DC vs RR: ऋषभ पंत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, यहां देखें दिल्ली और राजस्थान टीम की प्लेइंग 11

DC vs RR: IPL 2022 का 34वां मुकाबला आज, 22 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। आईपीएल के इतिहास में अब तक दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 24 बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें दोनों ही टीमों ने 12 बार मुकाबला जीता दर्ज है। ऐसे में आज का मुकाबला बेहत दिलचस्प रहने की उम्मीद है।

दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टाॅस (DC vs RR)

बात अगर टाॅस रिपोर्ट की करें तो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ऐसे में अब राजस्थान राॅयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए नजर आएगी।

आज के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान राॅयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने भी अपनी आखिरी एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।

ऐसा रहा दोनों टीमों का आईपीएल 2022 में प्रदर्शन

2 223

आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के अब तक के प्रदर्शन पर बात किया जाए तो यह काफी शानदार रहा है। राजस्थान रॅायल्स की टीम ने आईपीएल के प्वाइंट टेबल में 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। आईपीएल 2002 में राजस्थान रॅायल्स ने अब तक 6 मैच खेले हैं जिनमें 4 जीते और 2 हारे हैं।

वहीं दूसरी तरफ अगर दिल्ली कैपिटल्स टीम की बात किया जाए तो शानदार शुरूआत के बाद कुछ मुकाबले हारने के बाद लय बिगड़ गई, हालांकि दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ ऋषभ पंत की टीम के हौसले सातवें आसमान पर हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, सरफराज खान, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), करुण नायर, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, ओबेद मैककॉय, युजवेंद्र चहल।

ये भी पढ़ें- IPL 2022 में मुंबई इंडियंस के लगातार खराब प्रदर्शन पर आई जहीर खान की प्रतिक्रिया