Placeholder canvas

DC vs MI : ललित-अक्षर की जोड़ी ने पलटा हारा हुआ मैच, दिल्ली ने मुबंई को दी 4 विकेट से मात

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में Delhi Capitals की टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज की है।

Delhi Capitals की जीत में ललित यादव 48 (38 गेंद,4 चौके, 2 छक्के) और अक्षर पटेल नाबाद 38 रन (17 गेंद,2 चौके,3 छक्के) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि पृथ्वी शॉ ने आउट होने से पहले 38 रन (24 गेंद ,4 चौके, 2 छक्के) बनाये। उन्हें बेसिल थम्पी ने ईशान किशन को कैच आउट कराया। जबकि शार्दुल ठाकुर ने 22 रनों का योगदान दिया। मुंबई इंडियंस के लिए बासिल थंपी ने 3 विकेट और मुर्गन अश्विन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

40 रनों के अंदर DC के 3 खिलाड़ी लौट चुके थे पवेलियन

मुंबई द्वारा पहले बल्लेबाजी करते हुए दिए गए 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने शुरुआती 3 विकेट 40 रनों के अंदर खो दिए थे। दिल्ली कैपिटल्स का पहला विकेट Tim sefert के रूप में 30 रनों पर गिरा। उन्होंने आउट होने से पहले 14 गेंदों में 21 रन बनाए।

DC का दूसरा विकेट भी 30 रन पर गिर गया। मुरुगन अश्विन ने मनदीप सिंह (0) को तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट कराया। दिल्ली कैपिटल्स का तीसरा विकेट 32 रनों के कुल योग पर कप्तान ऋषभ पंत (1) के रूप में गिरा उन्हें टाईमल मिल्स ने 1 रन के निजी योग पर टिम डेविड के हाथों कैच आउट कराया।

दिल्ली कैपिटल्स ने गुच्छों में खोये विकेट

मुंबई इंडियंस के 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने गुच्छों में विकेट गवाएं। सबसे पहले Tim sefert (21) पवेलियन लौटे, उनके बाद मनदीप सिंह (0), तीसरे विकेट के रूप में ऋषभ पंत (1), चौथे विकेट के रूप में पृथ्वी शा (38) और पांचवे विकेट के तौर पर रोवमैन पावेल (0) टीम के 72 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटे। पृथ्वी शॉ और रोवमैन पावेल को बासिल थंपी ने आउट किया।

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा था 178 रनों का लक्ष्य

Rohit Sharma

आईपीएल के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस(MI) ने टास हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 177/5 रन का स्कोर खड़ा किया। मुंबई इंडियंस के लिए सलामी बल्लेबाज इशान किशन(Ishan kishan) ने सर्वाधिक नाबाद 81 रन बनाए। जबकि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 41 रनों की शानदार पारी खेली।

मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी अच्छी रही और रोहित शर्मा और इशान किशन के बीच 67 रनों की बेहतरीन पार्टनरशिप हुई। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के स्पिनर कुलदीप यादव ने मुंबई इंडियंस के टॉप ऑर्डर के 3 खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई।

पारी के बीच के ओवरों में विकेट मुंबई इंडियंस की रन गति में कमी आई थी। मगर मुकाबले के अंतिम ओवरों में इशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के स्कोर को 170 के पार पहुंचाया। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने आखिरी ओवर में 18 रन कूटते हुए टीम के स्कोर को 177 तक पहुंचाया दिया। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 178 रनों का लक्ष्य रखा

ईशान किशन ने जड़ा 10 वां अर्धशतक

ISHAN KISAN 2

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज इशान किशन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया है। उन्होंने इस मुकाबले में 81 रनों की नाबाद पारी खेली। इस मुकाबले में 50 रन बनाने के साथ ही इशान किशन ने अपने आईपीएल कैरियर का कुल 10वां अर्धशतक लगाया।

अपनी इस नाबाद 81 रनों की पारी के दौरान ईशान किशन ने 48 गेंदों का सामना करते 11 चौके और 2 शानदार छक्के लगाए। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इशान किशन ने 168.75 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की।

कुलदीप ने 3 बल्लेबाजों को भेजा था पवेलियन

दिल्ली कैपिटल्स के शानदार स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने पहली पारी में मुंबई इंडियंस (MI) के 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 18 रन ही खर्च किए। इसमें उन्होंने रोहित शर्मा (41), अनमोलप्रीत सिंह (8) और कायरन पोलार्ड (3 ) को पवेलियन की राह दिखाई थी।

कुलदीप यादव के अलावा खलील अहमद को 2 विकेट मिले। उन्होंने तिलक वर्मा (22) और टिम डेविड (12) के विकेट हासिल किए।

ये भी पढ़ें- CSK vs KKR IPL 2022: कोलकाता नाइटराइर्डस ने जीता टाॅस, ये रही दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन