Placeholder canvas

KKR ने चली तगड़ी चाल, 20 लाख कीमत के खिलाड़ी को देकर 10.75 करोड़ के खिलाड़ी को बनाया टीम का हिस्सा

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल (Delhi Capitals) के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। समझौता ऐसा है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने करोड़ों रुपए में खरीदे गए खिलाड़ी को ट्रेड के जरिए कोलकाता नाइट राइडर्स को देखकर 20 लाख रुपए के मूल्य वाला खिलाड़ी अपने साथ जोड़ा है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जो खिलाड़ी ट्रेड के जरिए कोलकाता को दिया है वह कोई और नहीं बल्कि तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर हैं। जबकि शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) के बदले में दिल्ली की टीम ने कोलकाता से अमन खान (Aman Khan) को लिया है। अब शार्दुल ठाकुर आईपीएल साल 2023 में कोलकाता के खेमे में नजर आने वाले हैं।

शार्दुल को देकर अमन खान को दिल्ली नेजोड़ा अपने साथ

आपको बताते चलें कि साल 2022 की मेगा ऑक्शन के जरिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को तकरीबन 10.75 करोड़ में अपने साथ जुड़ा था। अब दिल्ली की टीम शार्दुल ठाकुर को रिलीज करते हुए कोलकाता के खेमे में भेज दिया है।

दिल्ली ने महंगे खिलाड़ी को देकर इस खिलाड़ी को अपनी टीम में लिया

दिल्ली की टीम ने भले ही महंगे खिलाड़ी यानी कि शार्दुल ठाकुर को कोलकाता नाइट राइडर्स को दे दिया है मगर दिल्ली नें शार्दुल ठाकुर के बदले कोलकाता से अमन खान को लिया है। इन दोनों खिलाड़ियों के मूल्य में एक बड़ा अंतर है। फिर भी दिल्ली की टीम ने इस डील को पूरा किया है।

2022 के आईपीएल में शार्दुल ठाकुर का प्रदर्शन

शार्दुल ठाकुर को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 10.75 करोड़ की बड़ी रकम में अपने साथ जोड़ा था। शार्दुल ठाकुर ने साल 2022 के आईपीएल में 14 मुकाबले खेलकर 15 विकेट हासिल किए थे।

इस दौरान उन्होंने अपने आईपीएल कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया था। उस दौरान उन्होंने 36 रन देकर चार विकेट हासिल किए थे। मगर उन्होंने उस 10 रन प्रति ओवर की औसत से खर्च किए थे।

गौरतलब है कि आई पी एल 2023 से पहले दिसंबर के महीने में आईपीएल का मिनी ऑक्शन होना है। मिनी ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने बीसीसीआई को अपनी रिटेन किए गए और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंप दी है। मुंबई इंडियंस जैसी टीम ने किरोन पोलार्ड जैसे धुरंधर खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है।

जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने रॉबिन उथप्पा जैसे खिलाड़ियों को भी बाहर का रास्ता दिखाया है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने कप्तान यानी कि केन विलियमसन को रिलीज करने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें- धोनी की टीम CSK ने इन 8 खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता, रविन्द्र जडेजा को लेकर बड़ा फैसला