Placeholder canvas

Delhi Election: जीत की ओर आम आदमी पार्टी, रुझानों में AAP दो तिहाई पार, 20 सीटों पर BJP आगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे जैसे जैसे सामने आ रहा हैं।उसे देखकर यह करीब करीब साफ हो चुका है कि दिल्ली में अब अगली सरकार एक बार फिर आम आदमी पार्टी की बन सकती है। दरअसल शुरूआती रूझानों में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 70 सीटों के रुझान में आम आदमी पार्टी 50 सीटों पर आगे चल रही है और बीजेपी 20 सीटों पर आगे है। वहीं कांग्रेस सभी सीटों पर पीछे चल रही है। माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी दो तिहाई बहुमत की तरफ आसानी से पहुंच जाएगी।

वहीं रूझानों के बाद भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि वे प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते सारी जिम्मेदारी लेते हैं और जो भी झेलना पड़े। हमारा सीना है, लेकिन इन सबके बावजूद वे परिणाम को लेकर आशान्वित हैं। वहीं दूसीर तरफ आम आदमी पार्टी के कार्यालय में जश्न शुरू हो चुका है। पार्टी के कार्यकर्ता ढोल नगाडों के साथ जमकर नाच गा रहे हैं। साथ ही रूझानों में मिल रही आम आदमी पार्टी के बहुमत को दिल्ली की जनता की जीत बता रहे हैं।

arvind kejriwal jpg 1574074627

जानकारी के लिए आपको बता दें, इसके पहले आए विभिन्न एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी दिल्ली में अगली सरकार बनते हुए कहा गया था। एग्जिट पोल में बताया जा रहा था कि आम आदमी पार्टी को 40 से 61 सीटें मिल सकती हैं। Times Now-Ipsos के एग्जिट पोल मुताबिक आप को कुल 44 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी को कुल 26 सीटें मिल सकती है। वहीं कांग्रेस और अन्य दल अपना खाता भी नहीं खोल सकेंगे। इसके अलावा अगर रिपब्लिक और जन की बात के एग्जिट पोल की बात किया जाए तो दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है।

रिपब्लिक और जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को 48 से 61 के बीच, बीजेपी को 9-21 और कांग्रेस को 0-1 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं न्यूज एक्स के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को 55 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा इंडिया न्यूज नेशन का एग्जिट पोल कहता है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 55, बीजेपी को 14 और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है। न्यूज एक्स-पोलस्टार्ट का एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 56 और बीजेपी को 14 सीटें मिलने का अनुमान है। सुदर्शन न्यूज का एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 42, बीजेपी को 26 और कांग्रेस को 2 सीटें मिलने का अनुमान है।