Placeholder canvas

Dhanteras 2020: धनतेरस पर भूलकर भी नहीं खरीदनी चाह‍िए ये चीजें, मानी जाती है बेहद अशुभ

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पूरे भारत में धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। बता दें कि धनतेरस दिवाली के एक दिन पहले आता है। इस साल धनतेरस 13 नवबंर को मनाया जाने वाला है। धनतेरस की खरीदारी के लिए बहुत ही शुभ दिन माना जाता है। इस दिन खरीदारी का बहुत ही खास महत्व है। ऐसा माना जाता है कि धनतेरस के शुभ दिन पर सोने, चांदी और बर्तन खरीदने से पूरे साल संपन्नता बनी रहती है।

यह बात तो ज्यादातर लोगों को पता है कि धनतेरस के शुभ अवसर पर क्या खरीदना चाहिए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि धनतेरस के दिन पर आपको क्या नहीं खरीदना चाहिए?? आज हम आपको ये बताने वाले हैं कि धनतेरस पर कौन से सामान नहीं खरीदना चाहिए।

2 2

लोहे का सामान:- धनतेरस के मौके पर लोहे के धातु से बने हुए सामानों को बिल्कुल भी नहीं खरीदना चाहिए। इस खास मौके पर लोहे से बने सामान घर पर लाने से राहु ग्रह की अशुभ छाया पड़ जाती है। राहु की नजर पड़ते ही घर पर में परेशानियां बढ़ने लगती है।

कांच की चीजे :- कांच की चीजे का संबंध भी राहु ग्रह से ही होता है, इसलिए धनतेरस के मौके पर कांच का सामान नहीं खरीदना चाहिए।

1 14

स्टील नहीं खरीदना चाहिए :– धनतेरस के दिन वैसे तो बर्तन की परंपरा काफी टाइम से चली आ रही है। स्टील भी लोहा का ही एक रूप है, इस लिए लोग कहते है कि धनतेरस के दिन स्टील के बर्तन भी नहीं खरीदने चाहिए। धनतेरस के दिन स्टील के बजाए कॉपर या फिर ब्रॉन्ज के बर्तन ही खरीदने जाने चाहिए।

धार’दार वाली चीजे :- धनतेरस के दिन अगर आप चाकू, कैंची या इससे जुड़ी कोई और धारेदार चीजे अगर खरीदते है, तो ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।