Placeholder canvas

महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी, जानिए किस प्लेयर को अब मिली जिम्मेदारी

इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज 26 मार्च से होने वाला है। वहीं इसके पहले चेन्नई सुपरकिंग्स में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला है।

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह अब चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी की बागडोर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा संभालेंगे।

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) समेत 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए में ही रिटेन किया, हालांकि कई क्रिकेट जानकारों का मानना था कि रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स टीम का कप्तान बनाया जा सकता है।

रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया था। उसमें मोईन अली और ऋतुराजा गायकवाड़ शामिल है।

Chennai Super Kings

मोईन अली को चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने 8 करोड़ में रिटेन किया था तो वहीं दूसरी तरफ ऋतुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपरकिंग्स ने रिटेन किया था। रवींद्र जडेजा 2012 से चेन्नई टीम के साथ बने हुए हैं। वह चेन्नई सुपरकिंग्सटीम के तीसरे कप्तान होंगे।

मालूम हो कि चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तानी की जिम्मेदारी आईपीएल के पहले सीजन, जो साल 2008 में खेला गया, तब से ही महेंद्र सिंह धोनी इस टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, हालांकि बीच में सुरेश रैना ने 6 मैचों में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी।

इस दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को महज 2 मकाबले में जीत मिली थी। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को 213 मैच में कप्तानी करते हुए टीम को 130 मैच में जीत दिलाई है।