Placeholder canvas

धोनी मालदीव में मना रहे हैं छुट्टी, गोलगप्पे वाले बन दोस्तों को खिलाया पानी-पूरी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के महान क्रिकेटरों में से एक माना जाता है। जब भी यह बल्लेबाज क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजी करने आता है तो अच्छे-2 गेंदबाजों के पसीने छूट जाते हैं। इतना ही नहीं विकेट के पीछे मौजूद रहकर इस खिलाड़ी ने कई दफा अपनी बिजली की तेजी से कैच लपकर विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को पवेलियन भेज चुका हैं।

हालांकि मौजूदा समय में धोनी क्रिकेट से दूर है और वे इस वक्त मालदीव में अपने परिवार और दोस्तों के संग छुट्टियां मना रहे हैं। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी धोनी के मालदीव में मस्ती और घूमने-फिरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे एक गोलगप्पे बेचने वाले के पास पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने खुद वेंडर बनकर दोस्तों को गोलगप्पे खिलाया। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी वेंडर बनकर अपने साथी क्रिकेटर आरपी सिंह और पीयूष चावला को पानी पूरी खिला रहे हैं।

माही बकायदा गोलगप्पे में चटनी और पानी भर कर खुद आरपी सिंह की प्लेट में रखते हैं और इस दौरान पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह भी धोनी को धन्यवाद बोलते हैं।जानकारी के लिए आपको बता दें, महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी संग मालदीव की छुट्टियां का इंजॉय कर रहे है। वहीं आरपी सिंह भी फैमिली के साथ यहां आए हुए हैं।

बात अगर महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट के करियर की करें तो वह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर है। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में खेला था। उस दौरान भारत को न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था, हालांकि इसके बाद धोनी अब तक टीम इंडिया की तरफ से नहीं खेले है, लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं वह जल्द ही टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। खैर अब यह देखना दिलचस्प होगा कि धोनी अर्न्तराष्ट्रीय क्रिकेट में कब वापसी करते हैं।