Placeholder canvas

IPL 2020 के पहले वायरल हुआ धोनी का वीडियो, जिम में पसीना बहाते हुए किया हैरत’अंगेज कारनामा

New Delhi: इंडियन क्रिकेट टीम के सक्सेसफुल एक्स कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी पिछले काफी समय से क्रिकेट ग्राउंड में खेलते दिखाई नहीं दे रहे हैं। वहीं उनके फैंस भी उन्हें खेल के मैदान पूरे जोश के साथ खेलते हुए देखना चाहते हैं, वहीं महेंद्र सिंह धोनी भी अपने फैंस की इस एक्साइटमेंट को देखते हुए बेहिसाब पसीना बहा रहे हैं।

धोनी भले ही 38 साल के हो, लेकिन उनकी फिटनेस का लेवल काफी ऊंचा है। हर कोई जानता हैं कि वो इस साल के इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ फिर से क्रिकेट में वापसी करेंगे। धोनी इसके लिए बहुत तैयरियां भी कर रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है। धोनी अपनी वापसी के लिए अच्छी तैयारी कर रहे हैं। धोनी के एक फैन पेज ने बुधवार को धोनी के एक वीडियो को शेयर किया। जिसमें क्रिकेट स्टार धोनी ‘बॉक्स जंप’ करते हुए दिखाई दे रहे है। ये एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसमे स्पीड और वर्टिकल के साथ कूदना होता है।

1 108

इस प्रेक्टिस में पैर की सभी मांसपेशियां काम करती हैं और यह अपने शरीर के वजन का उपयोग करके कोर को मजबूत करती है। यह पेशन्स को बढ़ाने और लोगों के दिल की सेहत में सुधार करता है। जीम में एक्सरसाइज करते हुए धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से लोग अपने फेवरेट क्रिकेट स्टार धोनी के मैदान में वापसी को लेकर बहुत ही उम्मीद लगाए हैं।

धोनी एक बार फिर IPL 2020 में CSK की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं, जो 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होने वाले इस T20 लीग की शूरुआत होगी। चेन्नई सुपर किंग्स की मेजबानी करने वाले मुंबई इंडियंस के साथ शुरू हो रहा है। धोनी 2 मार्च से चेन्नई में आईपीएल की तैयारी शुरू करने वाले हैं। हालांकि, उन्होंने वापसी के लिए दरवाजा अपना खुला छोड़ दिया है। ऐसा कहा जा रहा हैं कि आईपीएल के बाद इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 वर्ल्डकप में भी धोनी खेलते हुए दिखाई दे सकते है।