Placeholder canvas

मुंबई इंडियंस को मिला जहीर खान जैसा दूसरा धाकड़ गेंदबाज, महज 20 लाख में आकाश अंबानी ने खेला तगड़ा दांव

मुंबई इंडियंस: हाल ही में हुए आईपीएल ऑक्शन में अनकैप्ड खिलाड़ियों पर इस बार जमकर पैसे की बारिश हुई। वही नीलामी के दौरान कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे, जो बेस प्राइस पर ही बिके। वहीं इन खिलाड़ियों में साउथ अफ्रीका के डुआन जानसेन भी शामिल है जिन्हें आकाश अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस 20 लाख रुपए में ही खरीद लिया।

जानकारी के लिए बता दें कि डुआन जानसेन साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी मार्को जानसेन के जुड़वा भाई है। डुआन जानसेन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज है।

ऐसे में यदि मुंबई इंडियंस आईपीएल में उन्हें अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल करती है तो वह जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर के साथ गेंदबाजी में खतरनाक तिकड़ी बन सकते हैं। इतना वहीं मुंबई इंडियंस को इस बार यह तेज गेंदबाज बहुत ही कम कीमत पर मिल गया।

ये भी पढ़ें- रणजी ट्रॉफी में गेंद से मचाया कहर, 5 गेंद में झटके 4 विकेट, अब ठोका टीम इंडिया में एंट्री का दरवाजा

जहीर खान की तरह गेंद से धमाल मचाने की क्षमता

डुआन जानसेन के पास भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज गेंदबाज जहीर खान की तरह विकेट निकालने की क्षमता मौजूद हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डुआन जानसेन कई दफा अपने प्रदर्शन के दम पर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

इसके अलावा डुआन जानसेन की गेंदबाजी करने का तरीका काफी हद तक जहीर खान की तरह मिलता है। ऐसे में माना जा रहा है कि डुआन जानसेन मुंबई इंडियंस के लिए बतौर तेज गेंदबाज एक अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

सीपीएल में भी हो चुके हैं शामिल

कैरेबियन प्रीमियर लीग में डुआन जानसेन सैंट किट्स एंड नेविस पैट्रियोट्स फ्रेंचाइजी की ओर से भी क्रिकेट खेल चुके हैं इसके अलावा वह साउथ अफ्रीका की नॉर्थवेस्ट टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं।

डुआन जानसेन ने अब तक प्रथम श्रेणी में 16 मैच खेलते हुए 32 विकेट लिए हैं। वह इसके अतिरिक्त डुआन जानसन ने 16 लिस्ट ए मैच खेले हैं।इस दौरान उन्होंने 19 विकेट अपने नाम किए हैं वही T20 क्रिकेट की बात की जाए तो उन्होंने अब तक 27 मैचों में 20 विकेट लिए हैं।

मार्को सनराइजर्स में तो डुआन मुंबई इंडियंस में

मार्को जानसेन डुआन जानसेन के जुड़वा भाई है। मार्को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल है। आईपीएल 2022 सीजन के नीलामी में मार्को जानसन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 4.20 करोड़ में खरीदते हुए अपनी टीम में शामिल किया था।

वही आईपीएल 2023 के लिए भी सनराइजर्स ने मार्को जानसन को रिटेन किया है। इस बार आईपीएल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस ने मार्को के जुड़वा भाई डुआन को अपनी टीम में खरीदा है। बता दें कि अभी तक डुआन ने आईपीएल में डेब्यू नहीं किया है ऐसे में वह इस साल मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल में अपना डेब्यू कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : आईपीएल 2023 से पहले मुंबई इंडियंस ने चली तगड़ी चाल, आरसीबी के इस धाकड़ खिलाड़ी को अपने टीम में किया शामिल