Placeholder canvas

दुबई सरकार ने की घोषणा, कहा- रमजान के पाक महीने में घर पर ही रहकर पढ़ें तरावीह की नमाज

New Delhi: इस्लाम धर्म के लोगों का रमजान के पाक महीने की शुरुआत होने वाली हैं। रमजान के इस महीने में हर मुस्लिम इंसान मस्जिद में जा कर तरावीह पढ़ता है। इसी बीच दुबई सरकार ने एक अहम एलान करते हुए कहा कि इस साल कोरोना वायरस की वजह से मुसलमानों को रमज़ान के पवित्र महीने के दौरान अपने घर में रहकर ही तरावीह की नमाज़ अदा कर सकते है।

दुबई की इस्लामिक अफेयर्स एंड चैरिटेबल एक्टिविटीज डिपार्टमेंट यानी IACAD ने कहा कि- “जिन लोगों को रमजान के पाक महीने में कुरान पढ़कर तरावीह की नमाज अदा करते है, वो लोग कुरान को अपने हाथों में लेकर भी पढ़ते हुए उसे सुन सकते है।” जिसको पता ना हो तो बता दें कि रमजान के महीने में शाम की ईशा नमाज पढ़ने के बाद तरावीह की नमाज पढ़ी जाती है।

Background 5 14

विभाग ने एक बयान में कहा कि घरों में प्रार्थना की जानी चाहिए क्योंकि मस्जिद कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के प्रयासों चलते बंद हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए दुबई में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में IACAD ने एलान किया हैं कि अगले आदेश तक दुबई में कोई भी मस्जिद नहीं खुलेगी। जो मुसलमान पवित्र कुरान पढ़ने के लिए तरावीह की नमाज अदा करते हैं, वो लोग किताब को अपने हाथों में पकड़ कर नमाज अदा करते हुए पढ़ सकते हैं।

बता दें कि तरावीह की नमाज़ रमज़ान के दौरान पैगंबर मुहम्मद के पढ़ाने को घरों में अदा की जा सकती है। मस्जिदों में नमाज़ पढ़ते समय जो पुरस्कार रखा जाता है वो वैसा ही रहेगा जैसा कि मस्जिदों में नमाज़ पढ़ने के दौरान लोगों को होता है। UAE के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने रविवार को 479 नए कोरोना वायरस के मामलों की घोषणा की। इन नए मामलों के साथ UAE में कोरोना वायरस मरीजों की कुल संख्या 6,781 हो गई है।