Placeholder canvas

दुबई पुलिस ने लिया हेलीकाप्टर का सहारा, Stay Home के उ’ल्लंघन कर्ताओं के लिए अब दी चे’तावनी

सभी देशों में कोरोना वायरस से बचने के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। ये वायरस ज्यादा लोगों में ना फैले इसके लिए सभी देशों की सरकार ने कई सारे बड़े फैसले भी लिए हैं साथ ही कई सारे नियम भी बनाए हैं। वहीं इस बीच दुबई पुलिस ने इस कोरोना वायरस से बचने के लिए एक नई पहल शुरू की है।

दरअसल, जहां दुबई पुलिस सभी लोगों को #StayHomeStaySafe संदेश दे रही है। वहीं अब दुबई पुलिस ने इस वायरस के संक्र’मण को रोकने के लिए हेलीकॉप्टरों का उपयोग कर रही है। दुबई पुलिस ने #StayHome नियम का उल्लं’घन करने के लिए चेतावनी देने के लिए हेलिकॉप्टरों का उपयोग किया है साथ ही इस बात की जानकारी भी दी है कि अगर कोई इस नियम का उ’ल्लंघन करता है तो उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में दुबई पुलिस को हेलिकॉप्टरों के जरिये लोगों की घरों की छातों पर जनता को घर के अंदर रहने की चे’तावनी देते हुए देखा गया है।

2 13

दुबई पुलिस के अनुसार सुरक्षा उपायों का पालन न करने पर जुर्मा’ना के साथ साथ जेल भी जाना पड़ सकता है।
वहीं दुबई पु’लिस ने लॉकडाउन के साथ 24 घंटे के लिए पूर्ण बंदी अभियान भी शुरू किया है। इस पूर्ण बंदी अभियान दौरान सभी लोगों को घर पर ही रहना है। सिर्फ जरुरी काम और इमर’जेंसी में ही यहां के लोग घर से बाहर निकाल सकते हैं।

इसी के साथ यूएई के अधिकारियों ने सभी को अपने घरों से बाहर निकलने और मास्क पहनने के निर्देश दिए हैं और बीमारी को फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरियां बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं। आपको बता दें, दुबई में सबसे सख्त लॉकडाउन के दौरन जिन लोगों को जिन जरुरी चीजों की जरुरत है उन्हें वो घर पर ही उपलब्ध कराई जा रही है। दुबई में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 2000 के पार पहुंच गये हैं और अभी तक यहां पर इस वायरस की वजह से कई लोगों की मौ’त हो चुकी है।