Placeholder canvas

Eid: 13 या 14 मई, जानिए कब है ईद? नमाज से लेकर सेवइयों तक मनाई जाती है ऐसे खुशियों का त्यौहार

ईद का त्यौहार रमजान के महीने में (29 या 30) रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है। इस त्यौहार का जश्न पूरे 3 दिनों तक चलता है। लोग नए कपड़े पहनते हैं और अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं। ईद के दिन की शुरुआत ईद की नमाज के साथ होती है। इसके बाद सब एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं।

हालांकि बीते साल की तरह इस साल भी ईद का त्यौहार कोरोना महामारी के बीच पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। इसमें लोगों को मास्क पहनने से लेकर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की सलाह दी गई है।

eid 1

वहीं भारत में शाही इमामों ने भी इस बार लोगों से ईद की नमाज घरों में ही अदा करने की अपील की है। इसके साथ ही भारत के ज्यादातर राज्यों में लगे लॅाकडाउन को देखते हुए घरों में ही परिवार के संग सादगी से ईद का त्योहार मनाना होगा।

जानिए कब मनाया जाएगा ईद का त्योहार?

eid

रमजान के पाक महीने में रोज़े रखने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है, हालांकि, ईद 29 या फिर 30 रोज़े रखने के बाद मनाई जाएगी। ये पूरी तरह से चांद पर निर्भर होता है। अगर 12 मई को 29वें रोज़े के दिन चांद दिखाई दिया तो ईद का त्योहार 13 मई 2021 को मनाया जाएगा वहीं अगर 13 मई को 30वें रोज़े के दिन चांद दिखा तो ईद को त्योहार 14 मई 2021 को मनाया जाएगा।

ईद के दिन बनते हैं शाही पकवान

ईद के दिन सभी मुसलमान लोगों के घरों में शाही पकवान बनते हैं। भारत में ईद पर सभी मुस्लिम घरों में सेवइयां बनाई जाती हैं। सेवइयां ईद की सबसे अहम और स्पेशल डिश होती है और इसके बिना यह त्योहार अधूरा होता है। इसके अलावा भी अलग-अलग घरों में अलग-अलग पकवान बनाए जाते हैं।