Placeholder canvas

पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड मैच में बने कुल 10 रिकाॅर्ड, फखर जमान ने रचा इतिहास तो टिम साउदी ने हासिल किया ये कीर्तिमान

Pak vs NZ :  न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच हुए आखिरी ओडीआई में न्यूजीलैंड को टीम ने पाकिस्तान को 11 गेंद शेष रहते 2 विकेट से हराया। पाकिस्तान की तरफ से जहां फकर जमान ने शतक लगाया। वहीं मोहम्मद रिजवान ने अर्धशतकीय पारी खेली।

टिम साउदी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। नेशनल स्टेडियम कराची में पाकिस्तान के कैप्टन बाबर आजम ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 280 रन बनाए।

वहीं ब्लैक कैप्स की तरफ से डेवोन कनवे, ग्लेन फिलिप्स और कप्तान केन विलियमसन ने अर्धशतक लगाए। जिसके चलते उनकी टीम को जीत मिली।

पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट मोहम्मद वसीम और अगाह सलमान ने लिए। दोनों ने दो दो विकेट अपने नाम किए। न्यूजीलैंड ने ये लक्ष्य 48.1 ओवर में हासिल कर लिया।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हुए आखिरी ओडीआई में बने कुल 10 एतिहासिक रिकॉर्ड

1. बाबर आजम इस ओडीआई सीरीज में लगातार तीसरी बार स्टंप आउट हुए हैं।

2. फखर जमान ने आज ओडीआई में अपना 8वां शतक लगाया।

3. फखर जमान ने पाकिस्तानी सरजमीं पर पहली बार ओडीआई में शतक लगाया।

4. टिम साउदी ने आज न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा अंतराष्ट्रीय विकेट लेने के मामले में डेनियल विटोरी (696) को पीछे छोड़ दिया है। उनके नाम अब 697 विकेट हैं।

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानिए किसे मिली जगह और कौन बना कप्तान

5. कामरान ग़ुलाम ने तीसरे एकदिवसीय मैच के बीच में अपना वनडे डेब्यू किया। उन्होंने कंजेशन सब्स्टीट्यूट के तौरपर हारिस सोहेल की जगह ली। सब्स्टीट्यूट के तौर पर डेब्यू करने वाले वो पहले खिलाड़ी बने।

6. 2021 के बाद से वनडे में सलामी बल्लेबाजों द्वारा सर्वाधिक शतक:

4 – शाई होप
4 – पॉल स्टर्लिंग
4 – फखर जमान

7. न्यूजीलैंड ने 46 साल बाद पाकिस्तान में अपनी पहली वनडे सीरीज जीती।

8. ग्लेन फिलिप्स ने आज ओडीआई में अपना मैडेन अर्धशतक लगाया।

9. बाबर आजम पहले ऐसे पाकिस्तानी कैप्टन बने जिन्होंने पाकिस्तान में न्यूजीलैंड के खिलाफ ओडीआई सीरीज गवांई।

10. न्यूजीलैंड ने 2008 के बाद पहली बार सबकॉन्टिनेंट में ओडीआई सीरीज जीती हैं।

ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, इस दिग्गज को दिखाया गया बाहर का रास्ता, देखें पूरी टीम