Placeholder canvas

धोनी की तरह करता है फिनिशिंग, अब टीम इंडिया में एक मौके की तलाश में है ये डोमेस्टिक और IPL स्टार

लास्ट गेंद पर छक्का और टीम इंडिया को जीत, ये वाक्य सुन कर सबके दिमाग में भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की छवि उभर आती है।

महेंद्र सिंह धोनी को भारत का सबसे महान फिनिशर बल्लेबाज माना जाता है, भारत चाहे हार के कितने ही करीब क्यों न हो, अगर क्रीज पर धोनी होते थे तो हर किसी को जीत की कही न कही उम्मीद होती थी। अब भारत को डोमेस्टिक सर्किट में बिलकुल उनके जैसा ही बल्लेबाज मिल गया है, खास बात ये है कि ये खिलाड़ी धोनी को ही अपना आइडियल मानता हैं।

धोनी के ही अंदाज में अपनी टीम तमिलनाडु को दिलाई थी जीत, पावर हिटिंग करता है ये बल्लेबाज

पिछले साल सय्यद मुस्ताक अली ट्रॉफी में शाहरुख खान ने अपनी टीम तमिलनाडु को कर्नाटक के खिलाफ बिलकुल इसी अंदाज में जीत दिलाई थी।

आखिरी गेंद में टीम को 6 रन की जरूरत थी जो शाहरुख ने लगाया और टीम को धोनी के ही अंदाज में जीत दिलाई। शाहरुख ने इस दौरान पावर हिटिंग करते हुए 15 गेंदों पर 33 रन बनाए। 2021 विजय हजारे ट्रॉफी में भी उन्होंने 190 के ऊपर की स्ट्राइक रेट से ही बल्लेबाजी की।

ये भी पढ़ें- कप्तान बनते ही हार्दिक पांड्या के दिखे असली तेवर, सूर्या को नहीं बल्कि इन्हें दिया जीत का श्रेय

टीम इंडिया को भी उनके जैसे फिनिशर की तलाश, जल्द ही टीम इंडिया के जगह बना सकते हैं

शाहरुख खान पांच या छह नंबर पर ही बल्लेबाजी करने आते हैं। उनके जैसे बल्लेबाज के लिए पावर और पिंच हिटिंग बेहद जरूरी हैं। वह इस पोजीशन में एकदम खरे उतरते है। साथ ही वह ऑफ ब्रेक गेंदबाजी भी करते है। शाहरुख के बारे में सबसे खास बात है कि वह 6 फीट 6 इंच लम्बे हैं।

उनकी पावर हिटिंग के वजह से पिछले साल पंजाब किंग्स ने उनके ऊपर 9 करोड़ रुपए लगाए थे। हालांकि आईपीएल में उनका प्रदर्शन ठीक ठाक ही रहा था। इस साल भी पंजाब की टीम ने उन्हें रिटेन किया है उम्मीद हैं उनके बल्ले से कुछ खास परियां देखने को मिलेगी। साथ ही सेलेक्टर्स की निगाहें भी उन के ऊपर होंगी क्योंकि टीम इंडिया को भी एक भरोसेमंद फिनिशर की बहुत जरूरत हैं।

ये भी पढ़ें- धोनी की टीम CSK ने छोड़ा मैच विनर खिलाड़ी का साथ, 4.40 करोड़ में खरीदे दिग्गज की कर दी छुट्टी