पूर्व मंत्री नटवर सिंह बोले, कांग्रेस की वर्तमान स्थिति के लिए 3 लोग जिम्मेदार

पूर्व केंद्रीय मंत्री नटवर सिंह ने नेहरू-गांधी परिवार को लेकर एक बड़ी बात कही है जिसकी वजह से वो इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री नटवर सिंह ने कहा है कि पार्टी में बिल्कुल ठीक नहीं चल रहा है।

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री नटवर सिंह ने नेहरू-गांधी परिवार की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी में बिल्कुल ठीक नहीं चल रहा है।  ऐसा कभी नहीं हुआ। न वर्किंग कमेटी की मीटिंग होती है और न ही AICC की मीटिंग होती है। बस ये तीन लोग हैं जिनमें से एक के पास कोई पद भी नहीं है और वही फैसले ले रहे हैं। अमरिंदर सिंह को हटाने का फैसला इन्हीं लोगों ने किया।’

rahul gandhi 1

इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि ‘अमरिंदर कांग्रेस में बहुत सीनियर आदमी हैं। 52 साल से राजनीति कर रहे हैं। उनके साथ आप ये कर रहे हैं! और उनकी जगह पर लाते किसे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू! उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था और फिर हामिद अंसारी साहब के पास गए कि मैं वापस लेना चाहता हूं। तो अंसारी साहब ने कहा था कि ये फैसला तो वापस नहीं हो सकता।’

इससे पहले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने पार्टी से अलग हो रहे नेताओं को लेकर टॉप लीडरशिप से नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, सुष्मिता देव, लुईजिन्हो फेलेरियो जैसे नेताओं का जिक्र किया। सिब्बल की ये नाराजगी मंगलवार को पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा ‘इस्तीफा देने के बाद सामने आई है।

वहीं सिब्बल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हम लोग जी-23 के सदस्य हैं, जी हुजूर 23 के नहीं। हम अपने मुद्दे लगातार उठाते रहेंगे।’ उन्होंने कहा कि वो पार्टी में एक समान विचार रखने वाले लोगों की तरफ से यह बात कह रहे हैं। वहीं उन्होंने ये भी कहा, ‘मैं यहा भारी मन से मौजूद हूं। हमारे लोग हमें छोड़ रहे हैं। सुष्मिता, फेलेरियो, जितिन मंत्री बन चुके हैं। सिंधिया ने बहुत पहले ही हमें छोड़ दिया। हर जगह लोग हमें छोड़ रहे हैं। हमारी पार्टी में इस वक्त कोई अध्यक्ष नहीं है। हम कांग्रेस को कमजोर होते नहीं देख सकते।’