Placeholder canvas

सचिन से रोहित तक इन क्रिकेटर्स की पत्नियों के हैं अलग-2 प्रोफेशन, कोई डॉक्टर है तो कोई इंजीनियर

काफी भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने अभिनेत्रियों से शादियां की है। पर क्या आपको पता है भारत के कुछ दिग्गज क्रिकेटर्स की पत्नियों के भी काफी अच्छा प्रोफेशन कैरियर हैं। आज कुछ ऐसे ही खिलाड़ियों की पत्नियों के बारे में हम आपको बताएंगे जो खुद भी काफी अच्छे प्रोफेशन में है।

अंजली तेंदुलकर

images 2021 12 11T180539.385

अंजलि तेंदुलकर एक भारतीय बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की पत्नी हैं। उनका जन्म 10 नवंबर 1967 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। सचिन और अंजलि ने 24 मई 1995 को शादी की और तब से उन्होंने उनके करियर में उनका साथ देना शुरू कर दिया।

उनके माता पिता का नाम आनंद मेहता और एनाबेल मेहता है।उनके पिता एक उद्योगपति हैं और उनकी मां ब्रिटिश मूल की हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बॉम्बे इंटरनेशनल स्कूल, बॉम्बे (वर्तमान मुंबई), महाराष्ट्र, भारत में की।

रितिका सजदेह

images 2021 12 11T180611.916

रितिका सजदेह भारत के सफेद गेंद के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की पत्नी हैं। रितिका सजदेह अक्सर भारत के खेल के दौरान स्टैंड में दिखाई देती हैं। इस जोड़े ने 2015 में शादी की और उनकी एक बेटी भी है। रितिका एक सफल स्पोर्ट्स मैनेजर है। वह खिलाड़ियों के लिए ब्रांड एंडोर्समेंट मैनेज करती है। इसी दौरान 2008 में रीबॉक की शूटिंग के दौरान उनकी रोहित से मुलाकात हुई थी।

रोहित शर्मा आज के समय में सीमित ओवरों के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। रोहित आईपीएल में मुंबई इंडियंस की अगुवाई करते हैं। उनके नेतृत्व में मुंबई ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है।

ये भी पढ़ें- विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से क्यों हटाया गया ? BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने खोला राज

धनश्री वर्मा

images 2021 12 11T180646.419

सीमित ओवरों के में भारत लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने दिसंबर 2020 में धनश्री वर्मा से शादी की। धनश्री पेशे से एक डेंटिस्ट, डांसर और कोरियोग्राफर है। वह धनश्री वर्मा कंपनी की संस्थापक भी हैं और एक सफल Youtuber हैं, जो डांस वीडियो अपलोड करती हैं।

युजवेंद्र चहल ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और एकदिवसीय और टी 20 क्रिकेट में काफी सफल रहे हैं।

दीपिका पल्लीकल

images 2021 12 11T180715.130

दीपिका पल्लीकल कार्तिक अगस्त 2015 में विकेट कीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के साथ शादी के बंधन में बंधी। वह एक भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी हैं, जो पीएसए महिला रैंकिंग में शीर्ष दस में पहुंचने वाली देश की पहली खिलाड़ी थीं। जोशना चिनप्पा के साथ उन्होंने 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।जोशना और सौरव घोषाल के साथ क्रमश: युगल और मिश्रित युगल में दीपिका ने चार साल बाद दो स्वर्ण पदक भी जीते।

संजना गणेशन

images 2021 12 11T180742.959

जसप्रीत बुमराह ने इस साल स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन से शादी रचाई। संजना को इससे पहले 2014 में एमटीवी स्प्लिट्सविला में देखा गया था लेकिन चोट के कारण उन्हें इसे छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

स्पोर्ट्स एंकर बनने से पहले, संजना एक मॉडल थीं, जिन्होंने फेमिना स्टाइल दिवा 2012 में भाग लिया था। इसके बाद उन्होंने अगले साल फेमिना मिस इंडिया पुणे में भाग लिया और फाइनलिस्ट में से एक थी।संजना न केवल केवल क्रिकेट के शो करती है बल्कि फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य के लिए भी एंकरिंग करती है।

ये भी पढ़ें- 3 क्रिकेटर जो भारतीय वनडे टीम के हो सकते हैं उपकप्तान, नंबर-2 का खिलाड़ी सबसे प्रबल दावेदार