Placeholder canvas

धोनी या कोहली नहीं बल्कि ये तीन स्टार बने IPL नीलामी से पहले सबसे महंगे खिलाड़ी

आईपीएल साल 2022 के लिए बीसीसीआई ने सभी टीमों को 30 नवंबर तक रिटेंशन प्रक्रिया पूरी करने को कहा था। इसके बाद सभी टीमों ने 30 नवंबर की शाम तक अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी है।

इस बार आईपीएल के रिटेंशन कई खिलाड़ियों को नुकसान हुआ है जबकि कई खिलाड़ी फायदे में भी रहे हैं। ऋषभ पंत रोहित शर्मा और जडेजा जैसे शानदार प्लेयर प्रमोशन पाने में कामयाब हुए हैं तो वही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को नुकसान उठाना पड़ा है।

रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा की सैलरी में इजाफा

rishabh pant 123
रिटेंशन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद इस बार के आईपीएल के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे ज्यादा दिल्ली कैपिटल्स के ऋषभ पंत, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को 16_16 करोड़ रुपए मिलेंगे।

रोहित शर्मा और ऋषभ पंत की सैलरी में एक 1 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई इन दोनों खिलाड़ियों को पिछले सीजन में ₹15_15 करोड़ मिलते थे। जबकि पिछले सीजन में 7 करोड रुपए पाने वाले रविंद्र जडेजा की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है उन्हें इस बार 7 करोड़ की जगह ₹16 करोड़ मिलेंगे।

ये भी पढ़ें- IPL 2022: किस खिलाड़ी को मिला कितना पैसा और टीमों के पास कितनी रकम है बाकी, देखिए पूरी लिस्ट

विराट कोहली और एमएस धोनी का हुआ नुकसान

dhoni aur virat

एक और जहां युवा खिलाड़ियों को टीमों ने रिटेंशन में जमकर रुपए दिए तो दूसरी तरफ भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिन्होंने साल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में विजेता बनाया है।

उन्हें फिलहाल इस बार घाटा उठाना पड़ा है दूसरी तरफ आरसीबी की कप्तानी छोड़ने वाले विराट कोहली को भी इस बार कम राशि में आरसीबी के लिए खेलना पड़ेगा। एम एस धोनी को सीएसके ने सेकंड चॉइस के तहत ₹12 करोड़ में रिटेन किया है। जबकि विराट कोहली को अब तक ₹17 करोड़ मिलते थे मगर अब उन्हें ₹15 करोड़ ही मिलेंगे।

रिटेन किए गए खिलाड़ियों को मिले हैं इतने करोड़

1- रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस 16 करोड़
2- ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स 16 करोड़
3- रविंद्र जडेजा सीएसके 16 करोड़
4- विराट कोहली आरसीबी 15 करोड़
5- केन विलियमसन सनराइजर्स हैदराबाद 14 करोड़
6- संजू सैमसन राजस्थान रॉयल 14 करोड़
7- महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स 12 करोड़
8- जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस 12 करोड़
9- मयंक अग्रवाल पंजाब किंग्स 12 करोड़
10- आंद्रे रसेल कोलकाता नाइट राइडर्स 12 करोड़
11- ग्लेन मैक्सवेल आरसीबी 11 करोड़

ये भी पढ़ें- कोहली की वापसी के बाद कौन होगा मुंबई टेस्ट से बाहर? टीम इंडिया के बैटिंग कोच ने दिया ये जवाब